फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   city bus service begin

हुडा सिटी सेंटर तक बस सेवा शुरू

Tue, 26 Nov 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 26 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
city bus service begin

युवक की मौत से उपजे हंगामे के बाद रोडवेज ने पांचवें दिन रेलवे स्टेशन से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस सेवा बहाल कर दी । हालांकि, बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को न्यू रेलवे रोड पर एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान रोडवेज की करीब 25 बसों पर लोगों ने अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन


इनमें इस रूट पर चलने वाली तीन बसों के अलावा करीब 11 सिटी बसें शामिल थीं। इसके बाद से ही रेलवे स्टेशन से हुडा सिटी सेंटर के बीच बस सेवा बंद कर दी गई। हालांकि सोमवार को रेलवे स्टेशन से बस अड्डे तक कुछ बसें चलाकर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया गया, लेकिन हुडा सिटी सेंटर तक बसें नहीं होने के कारण लोगों ने अधिकारियों से मिलकर परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इस रूट पर कुछ बसें चलाई गई हैं। सिटी सेवा के निरीक्षक सूरजभान ने बताया कि अधिकांश बसें दुरुस्त हो गई हैं। 16 में से करीब 12-13 बसें रूट पर चला दी गई हैं। फिलहाल फ्रीक्वेंसी की कुछ दिक्कत हो सकती है। एक-दो दिन में सभी बसों को रूट पर चला दिया जाएगा।

पांच बसों में लगे जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे
अंदर की गतिविधियों और स्टाफ पर नजर रखने के लिए पांच सिटी बसें जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दी गई हैं। गुड़गांव परिवहन निगम डिपो की ओर से प्रयोग के तौर पर सड़कों पर उतारी गईं ये पांच बसें फिलहाल 25 रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं।  

सिटी बस सेवा को और सुविधाजनक बनाने के लिए शहर में जगह-जगह सुसज्जित बस स्टैंड का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके अलावा सेक्टर-29, लेज़र वैली के पास तीन एकड़ में हाईटेक बस-स्टैंड भी बनाया जा रहा है। गुड़गांव डिपो के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने बताया कि यह बस स्टैंड पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इसमें फूड कोर्ट भी हाेंगे। एक अन्य बस स्टैंड राजीव चौक के पास भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed