फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   city boy in advt of congress

कांग्रेस के विज्ञापन में गुड़गांव का छोरा

Wed, 05 Feb 2014 10:34 PM IST
प्रवीण कुमार, गुड़गांव
प्रवीण कुमार, गुड़गांव Updated Wed, 05 Feb 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन

इन दिनों टीवी पर कांग्रेस के कई विज्ञापन प्रसारित हो रहे हैं। इनमें हसीबा अमीन के बाद अब राहुल गांधी के साथ युवा कांग्रेस का एक नया चेहरा नजर आ रहा है। यह कोई और नहीं गुड़गांव के कार्टरपुरी गांव के रहने वाले मुनीष यादव हैं। आने वाले दिनों में कई और युवा कार्यकर्ता कांग्रेस के ऐसे ही विज्ञापनों में आने वाले हैं।

विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस को राहु़ल गांधी के करीब दिखाने के लिए कांग्रेस के विज्ञापनों में कुछ चुनिंदा चेहरे दिखाए जा रहे हैं। इन विज्ञापनों के लिए तीन महीने पहले से काम किया जा रहा था। दिसंबर में पार्टी के कुछ युवा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। ताकि उनके माध्यम से लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बाकायदा ऑडिशन लिए गए। चयनित युवाओं को विज्ञापन याद करने को स्क्रिप्ट दी गई। करीब एक सप्ताह स्क्रिप्ट कंठस्थ कराने के बाद उन्हें शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया। शूटिंग की लोकेशन भीड़भाड़ वाले इलाके में रखी गई, जहां लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। कई विज्ञापनों की शूटिंग हो चुकी है। इन विज्ञापनों की खास बात यह है कि इसे शूट करने के लिए कैमरामैन और निर्देशक ही अनुबंध के थे। स्क्रिप्ट, डायलॉग आदि सब युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयार किए हैं।  स्क्रिप्ट कई विषयों पर तैयार की गई है।
विज्ञापन


‘मैं नहीं हम’ विषय मिला
हसीबा अमीन के ‘युवा जोश’ के नारे के बाद मुनिष को ‘मैं नहीं हम’ विषय दिया गया। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग की सलाह पर उसने ऑडिशन में हिस्सा लिया। चयन की जानकारी भी अमित ने ही दी। इस विज्ञापन से वह बेहद खुश हैं। इसके माध्यम से ही सही वह राहुल गांधी की नजरों में सीधे आ गए।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विज्ञापन ही नहीं वास्तविकता में आम कार्यकर्ताओं को आगे कर हर फैसला, हर काम करते हैं। वह कई बार राहुल गांधी से मिल भी चुके हैं। पहली बार भट्टा परसोल गांव में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है मुनीष

अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर के नाम पर बसाए गए गांव कार्टरपुरी के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे मुनीष वर्तमान में बादशाहपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने भिवानी के टीआईटी इंस्टीट्यूट से आईटी इंजीनियरिंग की। 2010 में वह पहली बार युवा इकाई के पंचायत अध्यक्ष चुने गए। 2012 में बादशाहपुर विधानसभा के  उपाध्यक्ष। अध्यक्ष के इस्तीफा देने से वर्तमान में वह अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उसके माता-पिता सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं। दादा सैनिक थे। बड़ी बहन इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका में है।  बड़ा भाई आईटी इंजीनियर है। मुनीष के फेसबुक पेज पर कुल 285 दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed