{"_id":"cab3dd117b3664ba41b27be2190d5a12","slug":"child-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने हाईवे पर पैदल बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने हाईवे पर पैदल बच्चे को कुचला, मौत
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 11 Jan 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे नंबर दो पर आगरा चौक के पास शनिवार सुबह सड़क पार करते समय एक ट्रक की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
दयाबस्ती निवासी 12 वर्षीय अमित पुत्र बौना शनिवार सुबह आगरा चौक के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से अमित ट्रक के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहां खडे़ लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कैंप थाना पुलिस को दे दी। पुलिस के जांच अधिकारी रामकरण ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।