{"_id":"2693079ced5a2c6fa8ea00d1fbb08a19","slug":"child-death-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":" छज्जे पर थे मां और बेटे, मौत ने शिकंजे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जे पर थे मां और बेटे, मौत ने शिकंजे में लिया
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर शहर से पांच किलोमीटर दूर गांव भाड़ावास में एक मकान की छत से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक महिला उषा देवी और उसके दो बेटे बुरी तरह झुलस गए।
गंभीर हालत की वजह से एक बेटे सोनू (16) की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत के चलते रोहतक रेफर किया गया है।
भाड़ावास गांव निवासी बबली ने अपने मकान में चिनाई का कार्य शुरू कराया हुआ है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में मकान की छज्जे पर बैठी उसकी पत्नी उषा देवी (40), बेटा मोनू (18) और सोनू (16 ) आ गए। तीनों को करेंट की चपेट में देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां सोनू की मौत हो गई और उषा को रोहतक रेफर किया गया है।
ट्रामा सेंटर में मौजूद भाड़ावास के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ घरों के बिल्कुल नजदीक से हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों और बिजली मंत्री से भी मिले, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए सीधे-सीधे बिजली विभाग को जिम्मेवार ठहराया और कार्रवाई की मांग की।