फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   chief minister bhupinder hooda's thinking about khap

जानिए, खापों के बारे में क्या है सीएम हुड्डा की राय

Sun, 06 Oct 2013 02:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Oct 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
chief minister bhupinder hooda's thinking about khap

‘ऑनर किलिंग पाप है। किसी भी खाप का ऑनर किलिंग से कोई संबंध नहीं है। खापों को कानूनी दर्जा नहीं है मगर उनकी सामाजिक मान्यता है।’

विज्ञापन


यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम में कई सवालों का जवाब देते हुए व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोई भी खाप पंचायत ऑनर किलिंग नहीं करवाती। इसमें लड़का या लड़की के परिवार वाले या रिश्तेदार संलिप्त होते हैं।

अगर कोई व्यक्ति ऐसी घटनाओं में संलिप्त होता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

समाज में हमारी कुछ परंपराएं हैं। मैं बेशक मुख्यमंत्री हूं मगर सामाजिक व्यक्ति हूं। एक गोत्र में विवाह की सामाजिक परंपरा नहीं है।

दक्षिण हरियाणा में बहन की बेटी के साथ शादी की परंपरा है, मगर हमारे समाज में यह परंपरा नहीं है। इसलिए खापों का सामाजिक महत्व है।’

मुख्यमंत्री से पूछा गया कि वे राजनीति के लिए खापों का इस्तेमाल करते हैं? सीएम ने जवाब दिया, ‘मैं खाप, जात और पात की नीति नहीं मानता हूं। मैं राजनीति के लिए सिर्फ कांग्रेस की नीति का इस्तेमाल करता हूं।

जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा, उसे दंड मिलेगा। कानून अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि ऑनर किलिंग की घटनाएं केवल हरियाणा में नहीं, बल्कि पूरे देश में होती हैं।
विज्ञापन


ऐसी घटनाओं के पीछे आमतौर पर लड़के या लड़की के परिवारवालों या रिश्तेदारों का हाथ होता है।

इसलिए लोगों की मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। पुलिस ऐसे हर मामले में त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बेहतर है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed