फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chief Minister announced 10 Carore development of Rania

मुख्यमंत्री ने की रानियां के विकास के लिए दस करोड़ की घोषणा

Sun, 29 Sep 2013 11:27 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के जिला सिरसा के गांव खारियां की जनशक्ति रैली में भीड़ देख गदगद हो उठे।
विज्ञापन


उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में रानियां क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में चौधरी रणजीत के नाम की घोषणा भी कर दी।

उन्होंने रानियां के विकास के लिए दस करोड़, खारियां ग्राम पंचायत के विकास के लिए दो करोड़ और वहां की गउशाला को 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री रविवार को खारियां में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चौधरी रणजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनशक्ति रैली में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

रैली की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी डॉ. शकील अहमद, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नामधारी समाज के प्रमुख एचएस हंसपाल, सांसद डॉ. अशोक तंवर विशिष्ट अतिथि थे।

हुड्डा ने कहा कि ऐसी जनसभा हरियाणा में उन्होंने अभी तक नहीं देखी। उन्होंने इसके लिए चौ. रणजीत सिंह की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि आज भी 90 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने रत्ताखेड़ा खरीफ नहर, रानियां में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेल स्टेडियम, पंाच करोड़ रुपये की लागत से जीवननगर में बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
रानियां में विकसित किया जाएगा हुडा सेक्टर
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रानियां में हुडा क्षेत्र विकसित किया जाएगा। रानियां के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खारियां ने उनका सम्मान किया है, इसलिए खारियां को दो करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे। यहां की गउशाला को 25 लाख दिए जाएंगे।

इसके साथ ही अनाज मंडी में शेड बनवाया जाएगा। केहरवाला में खरीद केंद्र बनाया जाएगा। वहीं, जिन स्कूलों के नॉर्म पूरे होंगे, उन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

ढाणियों तक बिजली पहुंचाने की घोषणा करते मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाणियों को भी शहरों की तर्ज पर बिजली मिलेगी।

राहुल के नेतृत्व में बनेगी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय भी कांग्रेस का है। हरियाणा और केंद्र में फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का गठन होगा।


राहुल के बयान पर तवज्जो दे सरकार : शकील
दागी जन प्रतिनिधियों के लिए लाए गए अध्यादेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष की टिप्प्पणी को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने कहा कि अध्यादेश चिंता का विषय था, लोग भी इसे पसंद नहीं कर रहे थे लेकिन राहुल गांधी ने काम आसान कर दिया।

उन्होंने राहुल गांधी के ताजा बयान का समर्थन करते हुए कहा कि दागी लोगों को सत्ता और संगठन में जगह नहीं मिलनी चाहिए। सरकार को भी राहुल के बयान को तवज्जो देनी चाहिए। सांसद डॉ. अशोक तंवर ने भी राहुल के बयान का समर्थन किया।

ऐ खुदा अपनो सेे बचाना मुझे : मुलाना
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने रैली में जुटी अपार भीड़ को देखकर कहा कि जनता ने साबित कर दिया कि वह कांग्रेस के साथ है। उन्होंने अपना दर्द कुछ यूं बयां किया- ऐ खुदा अपनो से बचाना मुझे, दुश्मनों को तो संभाल लूंगा मैं।


कौन-कौन था मौजूद
मुख्यमंत्री के ओएसडी मीडिया डॉ. केवी सिंह, पूर्व के ंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, सीएम के मीडिया सलाहकार  प्रो.वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, हरियाणा माटी बोर्ड के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गंगवा, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, चेयरमैन शेर सिंह ओटू, ब्लॉक प्रधान जगदेश साहुवाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, लादूराम पूनिया, सतपाल मेहता, दरबारा सिंह, सुरजीत भावदीन, केहर सिंह कंबोज, भोला जैन, सरपंच वेद प्रकाश,जगसीर मिठड़ी, पवन शर्मा, दीपक गाबा, गौरखी भावदीन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed