{"_id":"d525dd446a009984a06c3ebfc0d55729","slug":"cheap-material-used-in-construction-work-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी की एक गड़बड़ी ने कराया तीन करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी की एक गड़बड़ी ने कराया तीन करोड़ का नुकसान
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2013 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल चौक से लघु सचिवालय तक चौटाला रोड का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) ने निर्माण कार्य और निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए करीब तीन करोड़ रुपये के काम को रिजेक्ट कर दिया है।
2.15 किलोमीटर लंबे चौटाला रोड का निर्माण कार्य गाबड़ कंस्ट्रक्शन के पास है। निर्माण कार्य पर नौ करोड़ 13 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। सड़क के निर्माण के साथ-साथ साइडों पर पानी निकालने के लिए चैनल का निर्माण भी किया जा रहा है। सड़क और चैनल के बीच के भाग को ईंटों से भरा जा रहा है। उपरोक्त निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग हो रहा है। इन पर लेबल भी ठीक नहीं है।
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) के मंडल अभियंता एमएस सांगवान और उपमंडल अभियंता अनिल भारद्वाज की टीम ने वीरवार को सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने गड़बड़ पाई, जिस पर कंपनी को पत्र जारी करके काम रिजेक्ट करने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
संतोषजनक नहीं है काम : सांगवान
लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) सिरसा के मंडल अभियंता एमएस सांगवान ने बताया कि उन्होंने उपमंडल अभियंता अनिल भारद्वाज के साथ खुद मौके का निरीक्षण किया था। गाबड़ कंस्ट्रक्शन का कार्य बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं है। घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।
चैनल का निर्माण भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। साथ में लेबल भी सही नहीं है। मिट्टी और अन्य सामग्री की भराई भी ठीक नहीं है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी को पत्र जारी किया गया और कंपनी का काम रिजेक्ट कर दिया गया।
एसडीई अनिल भारद्वाज ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी का करीब तीन करोड़ रुपये का काम रिजेक्ट किया गया है। इस संबंध में कंपनी को पत्र भी लिखा गया है। निर्माण कार्य पर नजर रखी जा रही है। काम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं कंपनी के ठेकेदार विजय कुमार को कहना है कि कंपनी ठीक से अपना काम कर रही है। गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है। तीन करोड़ रुपये का कार्य रिजेक्ट करने के संबंध में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) का कोई पत्र नहीं मिला है।