{"_id":"673b98ace5530d5fbf022df4","slug":"yuva-mahotsaw-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-126497-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवाओं ने नृत्य व लोक गायन से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवाओं ने नृत्य व लोक गायन से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
Tue, 19 Nov 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
समूह गायन की प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। संवाद
जनता कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने नृत्य व लोक गायन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की झलक दिखाई। कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव दो दिन चलेगा। महोत्सव में 350 युवा भाग ले रहे हैं।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की लोक संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं में आपसी तालमेल को बढ़ावा मिलता है। सांसद ने कहा कि युवा देश की तस्वीर बदल सकते हैं।
इस अवसर पर युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान कविता व कहानी लेखन के माध्यम से युवाओं ने संस्कृति पर आधारित अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। पोस्टर मेकिंग के जरिए युवाओं ने समाज निर्माण में युवा की भूमिका पर प्रकाश डाला। युवाओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में युवाओं ने प्रदूषण, बल, कंप्यूटर शिक्षा व जलवायु परिवर्तन आधारित मॉडल बनाए। दौरान 16 युवाओं ने कविता लेखन में भाग लिया। कहानी लेखन में 29 व पोस्टर मेकिंग में 28 युवाओं ने भाग लिया। इनके परिणाम मंगलवार को जारी होंगे। इनकी थीम एकता में बल, सामाजिक कुरीतियों का खंडन रहा। वहीं, नृत्य, गायन के लिए बेटी बचाओ और आज युग के युग के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर जनता कॉलेज के प्राचार्य यशवीर सिंह, आईटीआई रावलधी के प्राचार्य अनिल दलाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, प्राचार्य सुरजीत बजाड़, श्रीनिवास जांगड़ा, नेहरू युवा केंद्र से राजेंद्र व रोहित और अन्य आईटी आदि मौजूद रहे।
फोटो-35
जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते युवक। संवाद
फोटो-36
नृत्य करती युवती। संवाद
फोटो-37
समूह गायन की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
फोटो-38
प्रदर्शनी में मॉडल पेश करते विद्यार्थी। संवाद