{"_id":"67f427695e2ab3c4070c60b1","slug":"youths-were-honoured-by-increasing-the-quota-of-agniveers-in-police-umed-patuwas-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-134821-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में अग्निवीरों का कोटा बढ़ाकर युवाओं का किया सम्मान : उमेद पातुवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस में अग्निवीरों का कोटा बढ़ाकर युवाओं का किया सम्मान : उमेद पातुवास
Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विधायक उमेद पातुवास का अभिनंदन करते ग्रामीण।
बाढड़ा। धन्यवादी दौरा के तहत बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास सोमवार को गांव मांढी केहर, पिरानु, माईकलां, माई खुर्द, नौरंगाबास, ढाणी गुजरान, चांदवास में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उनको विधानसभा में भेजा है, वह उस पर खरा उतरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीण विकास की समर्पित भावना से काम कर विकास की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र प्रथम पायदान पर होगा।
गांव में पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि कांग्रेस व अन्य दलों ने लंबे समय तक शासन किया जबकि राष्ट्रहित में एक भी फैसला नहीं लिया। भाजपा सरकार ने 11 साल के शासनकाल में अनेक ऐतिहासिक फैसले लेकर विश्वस्तर पर देश की साख बढ़ाई है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, नंबरदार रामकुमार, अजय भांडवा, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, जिला पार्षद अशोक कादमा, बीडीसी श्यामसुंदर शर्मा, वाइस चेयरमैन संदीप बाढड़ा मौजूद रहे।