फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth will not celebrate rakshabandhan

Charkhi Dadri News: युवाओं का संकल्प-फौलादी बहना को पदक न मिला तो नहीं मनाएंगे रक्षाबंधन

Mon, 12 Aug 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
youth will not celebrate rakshabandhan
सर्वखाप महापंचायत में पहुंचे युवा बोले-त्योहार पर सूनी रहेंगी कलाई
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा-बिटिया को इंसाफ दिलाना खाप की जिम्मेदारी





संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। सर्वखाप महापंचायत में शामिल होने पहुंचे युवाओं ने संकल्प लिया, यदि फौलादी बहन विनेश फौगाट को पदक नहीं मिला तो वह रक्षाबंधन नहीं मनाएंगे। राखी के त्योहार पर उनकी कलाइयां सूनी रहेंगी। खाप के पदाधिकारियों ने कहा, देश के गौरव के लिए लड़ने वाली बिटिया राजनीति के आगे हार गई। यह बेहद अफसोस की बात है।



चरखीदादरी के दादा सांगू धाम पर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महापंचायत शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता सांगवान खाप-40 के प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने की। उन्होंने कहा, विनेश ने हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। अब बेटी के साथ गलत हुआ है तो उसे न्याय दिलाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा, विनेश के साथ साजिश हुई है। इसका पर्दाफाश होना चाहिए।
विज्ञापन


इसी खाप के सचिव नरसिंह सांगवान ने कहा, जब खिलाड़ी अपने हकों की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी विनेश फौगाट के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, लेकिन फौलादी बिटिया ने हिम्मत नहीं हारी। जुर्म के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि विनेश को कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष व भाजपा के ताकतवर नेताओं से टकराने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उनसे बदला लेने के लिए ताकतवर ताकतों ने यह साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दादरी की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा

महापंचायत को कन्नी-22 प्रधान दिलबाग, कन्नी-13 प्रधान सूरजभान, रणधीर मानकावास, ईश्वर सिंह, रविंद्र, ताराचंद, आजाद सिंह, जयभगवान, सुरेश फौगाट, प्रभुराम गोदारा, राजबीर शास्त्री, योगेश, कामरेड ओमप्रकाश, महाबीर आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस समय दादरी जिले की खापों की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बनती है और सभी खापों को एकजुट होकर बेटी को न्याय दिलाना पड़ेगा।



खाप पदाधिकारियों ने करीब ढाई घंटे चली महापंचायत के बाद प्रेसवार्ता में फैसलों की जानकारी दी गई। सोमबीर सांगवान और नरसिंह सांगवान ने बताया, बैठक में सात प्रस्ताव पारित किए गए और सभी खापों के पदाधिकारियों ने इन पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि आगामी कदम फैसलों के अनुसार ही उठाए जाएंगे।




इधर....13 अगस्त को आएगा खेल पंचाट का फैसल



विनेश फौगाट प्रकरण में खेल पंचाट अपना फैसला 13 अगस्त को सुनाएगा। इस पर प्रत्येक देशवासी की निगाहें टिकी हैं। अगर विनेश को संयुक्त रूप से रजत पदक मिल जाता है तो उनका ओलंपिक का सूखा दूर हो जाएगा जबकि द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट का 24 साल पुराना सपना भी साकार हो जाएगा।



फोटो 25

दादा सांगू धाम पर आयोजित महापंचायत में विचार रखते हुएवक्ता। संवाद



फोटो 26

प्रेसवार्ता में महापंचायत में लिए गए फैसलों की जानकारी देते सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान व सचिव नरसिंह डीपीई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed