फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth were administered the oath of de-addiction in 90 villages of the district.

Charkhi Dadri News: जिले के 90 गांवों में नशामुक्ति में युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth were administered the oath of de-addiction in 90 villages of the district.
गांव पांडवान में यज्ञ में शामिल स्वामी सच्चिदानंद महाराज व ग्रामीण।
चरखी दादरी। आर्य समाज, आर्य वीरदल, गुरुकुल दादरी व सर्वहित साधना न्यास की महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई। यज्ञ यात्रा रविवार को गांव पांडवान पहुंची जहां 108 कुंडीय हवन किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के मंत्री एवं आर्यवीर दल के संचालक उमेद शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के उपप्रधान मंजीत आर्य रहे। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद एवं आचार्य प्रवीण योगी ने बताया कि 11 दिन चली वेद प्रचार, नशामुक्ति एवं पर्यावरण शुद्धि व यज्ञ यात्रा जिले के 90 गांवों में पहुंची। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में युवाओं एवं बच्चों ने नशामुक्ति की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेद शर्मा ने यज्ञ एवं योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ विशिष्ट वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। यज्ञ के जरिये आध्यात्मिक संपदा की भी प्राप्ति होती है। यज्ञ प्राचीन पद्धति है। अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। वेदों में अग्नि देवता के रूप में वंदनीय है। समारोह में कर्मवीर छिक्कारा, देवदत्त आर्य, सत्यवान आर्य जेवली, सोम आर्य चरखी, मोहित आर्य, रामकुमार, यज्ञवीर आर्य, अमित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed