फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth took out fury march in paper leak case

पेपर लीक प्रकरण में युवाओं ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth took out fury march in paper leak case
युवा शहर में रोष मार्च निकालते। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में युवाओं ने शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार का विरोध जताया। रोष मार्च के बाद युवाओं ने उपायुक्त कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवा सतीश फौगाट, मंजू, ममता व प्रमोद आदि ने बताया कि कोरोना काल के दौरान राजकीय नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया वैसे ही काफी धीमी गति से चल रही है, जिसके कारण सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं की आशाओं को काफी धक्का लगा है। अब पुुलिस भर्ती के दौरान पेपर लीक व उसके रद्द होने की स्थिति ने उनकी परेशानियों को दोगुना कर दिया है। सालों से पुलिस परीक्षा की तैयारी में जुटे योग्य अभ्यार्थियों व उनके परिजनों का विश्वास डगमगा गया है। युवाओं ने पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर बनाने, निश्चित समय सीमा में चयन प्रक्रिया पूरी करवाने, पाठ्यक्रम निर्धारित करने की मांग की। इस अवसर पर बिकू मेहरा, आकाश, नीरज, प्रीति, सविता, नैंसी, रितेश व रितु आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed