{"_id":"66f7370da533fe430500bf44","slug":"youth-suicide-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124048-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा
Sat, 28 Sep 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी युवक का पुलिस ने सिविल अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। युवक के परिजनों के बयान पर शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित (20) वीरवार शाम छह बजे काम से घर लौटा था। इसके बाद वह नहाकर पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया। वहां उसने सभी खिड़कियां व दरवाजे बंद कर लिए। कुछ देर बाद परिजन उसे खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा बंद मिला। जोर से आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर दरवाजा खोला। अंंदर जाकर देखा तो रोहित का शव फंदे पर लटका मिला। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज किए गए और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंपा। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि पुलिस ने युवक के बड़े भाई सूरज व चाचा उदयभान के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।