{"_id":"688d16146463c968d80d91b2","slug":"youth-suicide-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141896-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्लॉट में लगे पेड़ से युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्लॉट में लगे पेड़ से युवक ने लगाया फंदा, मौत
Sat, 02 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बड़राई गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह घर के पास प्लॉट में लगे पेड़ से फंदा लगा लिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक विकास (21) का पोस्टमार्टम कराया। वह पिछले करीब 25 दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस ने विकास के बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
बाढड़ा थाने से जांच अधिकारी एसआई पवन ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि बड़राई निवासी विकास ने घर के पास पशु बांधने के लिए बनाए गए प्लॉट में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस बड़राई गांव पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव दादरी नागरिक अस्पताल भेजा गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि विकास ने किस कारण से यह कदम उठाया। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। संवाद