फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth standing with weapon in junk market in Dadri was arrested

Dadri: कबाड़ी मार्केट में हथियार लिए खड़ा युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद

Fri, 20 Dec 2024 11:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Dec 2024 11:46 AM IST
सार

सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ टीम कबाड़ी मार्केट पहुंची। वहां टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला। पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान जयदीप के रूप में बताई।

विज्ञापन
youth standing with weapon in junk market in Dadri was arrested
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी-दादरी की कबाड़ी मार्केट में अवैध हथियार लिए खड़े युवक को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांधीनगर कॉलोनी निवासी जयदीप के रूप में हुई। उसके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी जयदीप के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम हेड कांस्टेबल रोहित कुमार की अगुवाई में अपराध की रोकथाम के लिए कनीना टी- प्वाइंट पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर कॉलोनी निवासी जयदीप अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो शहर की कबाड़ी मार्केट में खड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ टीम कबाड़ी मार्केट पहुंची। वहां टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला। पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान जयदीप के रूप में बताई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और शहर पुलिस थाने लेआई। हेड कांस्टेबल रोहित की तहरीर पर वहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर साइबर अपराधी ने पूर्व सैनिक से ठगे 40 हजार

चरखी-दादरी में खुद की एसबीआई कर्मचारी बताकर साइबर अपराधी ने बौंदखुर्द निवासी पूर्व सैनिक से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगी की शिकायत दादरी साइबर थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात सुलझा दी जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में बौंदखुर्द निवासी रामभोल पुत्र महाबीर सिंह ने बताया कि वो आर्मी से रिटायर्ड हैं। 6 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वो एसबीआई से बोल रहा है और आपका क्रेडिट कार्ड कई दिनों से प्रयोग न हो पाने के कारण अस्थायी रूप से बंद है। अगर इसे स्थायी रूप से बंद कराना है तो भेजे गए ओटीपी की जानकारी दे दो।

रामभोल के अनुसार वो ठग की बातों में आ गया और उसने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी उससे सांझा कर ली। इसके बाद दो ट्रांजेक्शन के जरिये उसके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। इसके बाद वो बैंक पहुंचा तो उसे ठगी का पता चला। वारदात के बाद पूर्व सैनिक 19 दिसंबर को थाने पहुंचा और ठगी संबंधी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed