{"_id":"68570a66e4c3ec4c62091225","slug":"youth-should-be-involved-in-yoga-youth-should-be-free-from-addiction-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-139188-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: योग युक्त हो युवा, नशामुक्त हो युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: योग युक्त हो युवा, नशामुक्त हो युवा
Sun, 22 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
झोझू कलां में योगाभ्यास करते हुए लोग।
चरखी दादरी। योग युक्त हो युवा, नशामुक्त हो युवा इस संदेश को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से घर-घर पहुंचना शासन-प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। योग युक्त युवा ही समाज के नवनिर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है। प्रतिदिन योग का अभ्यास युवकों की योग्यता, प्रतिभा को विकसित करने में सहायक है। उक्त विचार खंड स्तरीय योग महोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला परिषद के अध्यक्ष मनदीप डालावास ने व्यक्त किए।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम झोझू कलां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंदीप डालावास, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉक्टर रोबिन सिंह, एसएचओ बलवान सिंह, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र झोझू कलां की संचालक राज योगिनी वसुधा, स्वामी सच्चिदानंद महाराज, डॉक्टर रविंद्र, डॉक्टर कविता, डॉक्टर चिंकी ने महर्षि धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य, मित्रसैन आर्य व प्रतिभा ने प्रार्थना के साथ योग का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर लेखाकार सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, दारा सिंह, किरण वर्मा, डॉक्टर रामअवतार, पतंजलि योग समिति के खंड प्रभारी मास्टर सुनील कुमार ,अधिवक्ता अजय शर्मा, प्राचार्य सोनू सिंह का सहयोग रहा।