{"_id":"654f0eeac8fb42151901d987","slug":"youth-sets-fire-to-house-for-not-giving-money-for-liquor-in-dadri-mother-files-case-against-son-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: शराब के लिए रुपये न देने पर घर में युवक ने लगाई आग, मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: शराब के लिए रुपये न देने पर घर में युवक ने लगाई आग, मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया केस
Sat, 11 Nov 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:49 AM IST
सार
चंद्रमुखी के अनुसार वो विक्रम को टालने के लिए वो पड़ोसी के घर जाकर बैठ गई। उसी दौरान विक्रम ने घर में आग लगा दी। आगे से 2 गद्दे, वाॅशिंग मशीन, कुलर, चारपाई और कपड़े जल गए। महिला जब घर लौटी तो उसे नुकसान का पता चला। इसके बाद जब विक्रम से पूछताछ की तो वो घर से बाहर भाग गया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के झोझूकलां निवासी एक युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर धनतेरस पर अपने ही घर में आग लगा दी। घटना में घर का काफी सामान जल गया। युवक की मां ने अपने बेटे के खिलाफ झोझूकलां थाना में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी चंद्रमुखी ने बताया कि उसे दो बेटे हैं। छोटा बेटा धर्मेंद्र बीएसएफ में है। बड़ा बेटा विक्रम घर पर ही रहता है। चंद्रमुखी ने बताया कि बड़ा बेटा विक्रम शराब पीता है। धनतेरस को दोपहर करीब ढाई बजे उसने रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
चंद्रमुखी के अनुसार वो विक्रम को टालने के लिए वो पड़ोसी के घर जाकर बैठ गई। उसी दौरान विक्रम ने घर में आग लगा दी। आगे से 2 गद्दे, वाॅशिंग मशीन, कुलर, चारपाई और कपड़े जल गए। महिला जब घर लौटी तो उसे नुकसान का पता चला। इसके बाद जब विक्रम से पूछताछ की तो वो घर से बाहर भाग गया। इसके बाद चंद्रमुखी ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन