फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth registering under Agneepath scheme, fill the form in only one trade

अग्निपथ योजना में पंजीकरण करवा रहे युवा केवल एक ही ट्रेड में भरें फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Youth registering under Agneepath scheme, fill the form in only one trade
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना में ऑनलाइन आवेदन कर रहे उम्मीदवार केवल एक श्रेणी में ही अपना नाम भरे। कोई युवक एक से अधिक ट्रेड के लिए पंजीकरण करवाता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और किसी भी श्रेणी के लिए उस पर विचार नहीं किया जाएगा। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए केवल चार दिन शेष रह गए हैं। अंतिम तिथि तीन सितंबर निश्चित की गई है। कोई उम्मीदवार आवश्यकता समझे तो पंजीकरण बंद होने से पहले तक अपने जमा करवाए ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेड मैन श्रेणी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण बंद होने से पहले अपने फार्म में ड्रॉप डाउन मेन्यू से उप श्रेणी का उल्लेख करना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रत्येक उम्मीदवार जो ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट में ई-मेल आईडी भर रहे हैं, उनकी ई-मेल आईडी सक्रिय होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र आगामी 20 अक्तूबर के बाद ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल आंनद साकले ने बताया कि आगामी नवंबर माह के दौरान भिवानी भीम स्टेडियम में होने वाली इस भर्ती रैली में उम्मीदवार उसी दिन आए, जो कि तारीख उसके प्रवेश पत्र में अंकित है। अपने एडमिट कार्ड तिथि के अनुसार ही उसे स्टेडियम में आना है। बिना प्रवेश पत्र के रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि किसी उम्मीदवार की ई-मेल आईडी एक्टिव नहीं है तो वह सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के माध्यम से इसका संशोधन कर सकते हैं। यह संशोधन तीन सितंबर को पंजीकरण बंद होने से पहले ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed