फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth kidnapped along with car on suspicion of getting liquor

शराब पकड़वाने के शक पर गाड़ी समेत युवक का किया अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped along with car on suspicion of getting liquor
चरखी दादरी। बिहार में शराब पकड़वाने के शक पर कुछ लोगों ने चरखी निवासी एक युवक का अपहरण कर लिया। इसके बाद रातभर युवक से मारपीट कर छोड़ दिया गया। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 342,365, 367, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी निवासी अन्नू ने बताया कि पांच सितंबर को रात करीब नौ बजे वह महेंद्रगढ़ से अपने गांव आ रहा था। जब वह लोहारू चौक पर पहुंचा तो उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक उसके परिचित अनिल की कॉल आई और उसने उसे ढाणी फौगाट शराब ठेका पर बुलाया। वह अपनी कार लेकर वहां पहुंच गया। शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि काफी देर ठेके पर इंतजार करने के बाद जब वह चलने लगा तो वहां मौजूद युवकों ने उसे जबरन उसी की गाड़ी में डाल लिया। उक्त युवकों ने उस पर बिहार में उनकी शराब पकड़वाने की बात कही और उसे रामबास एक व्यक्ति के घर ले गए। वहां आरोपियों ने रातभर उसकी पिटाई की। अलसुबह करीब चार बजे आरोपी उसे गाड़ी समेत खेड़ी बूरा के समीप छोड़ गए। अन्नू ने बताया कि इसके बाद उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed