{"_id":"679bd41966c674f4d70367e3","slug":"youth-injured-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130812-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल
Fri, 31 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। भांडवा मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बिसलवास निवासी जयप्रकाश घायल हो गया। उसके बयान पर पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे।
बाढड़ा थाना पुलिस को दिए बयान में बिसलवास निवासी जयप्रकाश ने बताया कि 28 जनवरी को अपनी चाची मूर्ति देवी के साथ बाइक पर सवार होकर सतनाली से बाढड़ा होते हुए अपने घर जा रहा था। जब वे भांडवा मोड़ के पास पहुंचे तो एक चालक ने अपनी बाइक की सीधी टक्कर मार दी। उस बाइक पर तीन युवक सवार थे। उसे अंदेशा है कि उन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था।
हादसे में जयप्रकाश चोटिल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि आरोपी चालक को सामने आने पर वह पहचान सकता है।
विज्ञापन
जयप्रकाश को बाढड़ा से दादरी नागरिक अस्पताल रेफर किया गया था। अब पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद