फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth gave the message of strengthening democracy in the voter awareness march

Charkhi Dadri News: मतदाता जागरूकता पदयात्रा में युवाओं ने दिया लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश

Thu, 29 Jan 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth gave the message of strengthening democracy in the voter awareness march
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते हुए युवा।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के मार्गदर्शन में जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

पदयात्रा को मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बक्सी राम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा की शुरुआत आईटीआई रावलधी से हुई, जो बस स्टैंड के सामने से होते हुए वापस आईटीआई में संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में स्लोगन कार्ड लेकर मतदान से जुड़े नारे लगाए जिससे पूरे शहर में मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गोलागढ़ ने किया। इस अवसर पर आईटीआई स्टाफ से श्रीनिवास जीआई, विकास जीआई, विकास, सोनू, अजय कुमार, ज्योति सहित बड़ी संख्या में माय भारत के युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने मतदाता जागरूकता का प्रतीक चिह्न बनाकर यह संदेश दिया गया कि 18+ वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मतदान के अधिकार का उपयोग करना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है। इस अवसर पर मतदाता हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई। इसके माध्यम से युवाओं ने मतदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने माय भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माय भारत द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब युवा मतदाता जागरूक होकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बक्सीराम सैनी ने पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं का लड्डू खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य जीतपाल ने युवाओं को मतदान के महत्व के साथ-साथ युवाओं को वोटर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया और महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। वहीं प्रो कबड्डी वुमन लीग सीईओ की डॉ. सीमा ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है और युवा मतदान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं और प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई, ताकि वे आने वाले प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed