फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth found hang jam

Charkhi Dadri News: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 28 Jul 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
youth found hang jam
जाम लगाने वाले ग्रामीणों से बात करते झोझूकलां थाना प्रभारी राजकुमार। संवाद
पोस्टमार्टम के लिए शव रोहतक भेजने से नाराज परिजनों ने 70 मिनट तक लोहारू रोड पर लगाए रखा जाम
विज्ञापन

दो डीएसपी और पुलिस फोर्स पहुंची मौके पर
25 जुलाई की सुबह घर से निकला था कपिल, चिड़िया चौकी पुलिस ने दर्ज किया था गुमशुदगी का केस

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। परिजनों से कहासुनी के बाद घर से बिना बताए बाइक लेकर निकले बलकरा निवासी एक युवक का शव घसोला गांव के ईंट-भट्ठे के समीप एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव तीन दिन पुराना होने के चलते गल गया और इसके चलते पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई भेजा गया।
वहीं, इससे खफा परिजनों ने शहर के लोहारू रोड पर सिविल अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। करीब 70 मिनट बाद डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर और नरेंद्र सिंह ने परिजनों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। फिलहाल, इस संबंध में चिड़िया चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलकरा निवासी कपिल (23) आर्मी की कोचिंग लेता था। 25 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे वह बाइक लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि इससे पहले किसी बात को लेकर कपिल की परिजनों से कहासुनी हुई थी। वहीं, शाम तक कपिल के वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और अपने स्तर पर उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया। 26 जुलाई की शाम तक भी पुलिस व परिजनों को कपिल का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि घसोला ईंट-भट्ठे के समीप पेड़ पर बंधे फंदे पर एक शव लटका है। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। उस दौरान शव की शिनाख्त बलकरा निवासी कपिल के रूप में हुई। शव तीन दिन पुराना होने के चलते गला मिला और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेजा। यहां से दोपहर बाद शव को रोहतक पीजीआई लेकर जाने की बात सुनकर परिजन व ग्रामीण भड़क उठे और 3:45 पर उन्होंने सिविल अस्पताल के सामने लोहारू रोड जाम कर दिया।

- पुलिस फोर्स के साथ डीएसपी पहुंचे मौके पर
जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर और नरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की तो मृतक युवक के परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रोहतक करवाना था तो शव दादरी सिविल अस्पताल लाकर समय बर्बाद क्यों किया गया? वहीं, डीएसपी ने जाते ही रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाने का आश्वासन देकर 4:55 पर जाम खुलवा दिया।

- इकलौता बेटा था कपिल
बलकरा निवासी सुरेश के दो संतानें थीं। इनमें बेटी बड़ी और बेटा कपिल छोटा था। कपिल सुरेश का इकलौता बेटा था। वह अविवाहित था। वहीं, उसकी बड़ी बहन शादीशुदा है। इकलौते बेटे को खोने से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। कपिल को कबड्डी खेलने का भी शौक था।


वर्सन :
इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ था। कपिल का शव गल चुका था। इससे दादरी सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट न होने के चलते पोस्टमार्टम के लिए शव रोहतक पीजीआई भेजने की बात चिकित्सकों ने कही। इससे खफा मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया था। समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया।
-विनोद शंकर, डीएसपी मुख्यालय

फोटो 40 से 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed