फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth died woman injured in accident

Charkhi Dadri News: कंटेनर ने मारी टक्कर, कार सवार युवक की मौत, महिला घायल

Tue, 05 Aug 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
youth died woman injured in accident
दादरी नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 11
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद
- नेशनल हाईवे 152-डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने राजस्थान निवासी मृतक का दादरी नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- मृतक के पिता ने पुलिस से की हादसे का कारण जांचने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। एनएच-152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के पास मंगलवार को कार को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजस्थान के कोटपुतली क्षेत्र के गांव गोपीपुरा के रमेश (19) की मौत हो गई। कार में सवार महिला घायल हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर जिले के गोपीपुरा निवासी रमेश कार से साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना से राजस्थान लौट रहा था। रानीला के समीप रेस्ट एरिया में उन्होंने कार रोकी थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इससे रमेश व कार सवार महिला घायल हो गई। घायल रमेश ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां से रमेश के शव को नागरिक अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिता बोले- मुझे शक, मामले की जांच करे पुलिस
सूचना मिलने पर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे रमेश के पिता महावीर ने शक जाहिर करते हुए जांच करने की मांग की है। महावीर ने बताया कि उनका बेटा अलवर जिला निवासी युवक के साथ हिमाचल गया था। वहां वह फेरी लगाकर पापड़ बेचता था। उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्हें जानकारी मिली थी कि एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई है। महावीर ने बताया कि एक्सीडेंट में केवल उनके बेटे को ही चोट आई है। उसके साथ जो लोग थे वे संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे है।


इस संबंध में पीएसआई एवं जांच अधिकारी, बौंदकलां पुलिस थाना विकास तंवर ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया। सभी सीसीटीवी चेक किए जाएंगे और मृतक के परिजनों को अपनी जांच से पुलिस संतुष्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed