{"_id":"67914c38fccfff8fee0cdddf","slug":"youth-died-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130386-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्राले ने मारी टक्कर, बाइक सवार मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्राले ने मारी टक्कर, बाइक सवार मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत
Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
मृतक मोहित। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव मैहड़ा में मंगलवार को ट्राले के नीचे आने से बाइक सवार एवं मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव दगड़ोली निवासी मोहित (22) के रूप में हुई है। झोझूकलां थाना पुलिस ने मोहित के चाचा देवेंद्र के बयान पर ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
मोहित के चाचा देवेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से गांव खेड़ी बूरा आया हुआ था। इस दौरान सायं करीब तीन बजे वह घर लौटने लगा तो बिरहीकलां के मैहड़ा मोड पर उसे मोहित मिल गया। मोहित भी बाइक लेकर आया हुआ था तो दोनाें बातचीत कर घर जाने लगे। मोहित आगे चल रहा था और वह उसके पीछे बाइक चला रहा था।
जब वे गांव मैहड़ा में पहुंचे एक ट्राला चालक ने लापरवाही से वाहन असावारी रोड पर मोड़ दिया। इस दौरान मोहित को टक्कर लगी और वह बाइक समेत ट्राले के टायर के नीचे आ गया। इसके बाद उसने ट्राला चालक से नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम यूपी के गांव अवागढ़ निवासी दुरवेश बताया।
विज्ञापन
बाद में वह मोहित को लेकर दादरी अस्पताल पहुंचा और वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर को मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।