फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth died in accident

Charkhi Dadri News: वाहन की चपेट से युवक की मौत

Sun, 29 Sep 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
youth died in accident
मृतक सुनील। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152-डी पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव मोड़ी निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। चिड़िया चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बयान में परिजनों ने बताया कि सुनील मजदूरी करता था। शुक्रवार रात दस बजे बिना बताए घर से निकल गया। उन्होंने आसपास पूछताछ की तो कहीं जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार रात किसी राहगीर ने डायल 112 पर सूचना दी और बताया कि एक व्यक्ति एनएच 152-डी पर मोड़ी पुलिया के पास अचेत पड़ा है। इसके बाद चिड़िया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम ने मौके से घटना संबंधी सुबूत एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

बाद में परिजनों को पता चलने पर वे सिविल अस्पताल पहुंचेे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और युवक के बड़े भाई संदीप के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी चिड़िया पुलिस चौकी एचसी अमित ने बताया कि युवक का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
फोटो- 23 मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस। संवाद
फोटो- 24
सुनील। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed