{"_id":"68519a98c6b3166aaa05cc18","slug":"youth-died-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138973-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
Tue, 17 Jun 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 09
रामनगर एसटीपी के पास हादसे में दम तोड़ने वाले युवक के परिजन नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम पूरा होने का इंतजार करते हुए। संवाद
- रामनगर एसटीपी के पास हुए हादसे में रामनगर निवासी युवक की हुई मौत, पुलिस ने अज्ञात चालक पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। दादरी-कनीना मुख्यमार्ग पर रामनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रामनगर निवासी मनीष (33) की मौत हो गई। चिड़िया चौकी पुलिस ने मंगलवार को दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में रामनगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वे चार भाई थे। मनीष तीसरे नंबर का था। मनीष सोमवार शाम करीब सात बजे घर से स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से दादरी आ रहा था। नरेश ने बताया कि वह भी रामनगर निवासी मनजीत के साथ बाइक पर सवार होकर दादरी आने के लिए गांव से चला।
कुछ देर बाद जब वह रामनगर एसटीपी के पास पहुंचे तो सड़क हादसे के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ मिली। उन्होंने बाइक रोक ली और लोगों के पास जाकर देखा तो उसका भाई मनीष लहूलुहान अवस्था में वहां पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि कोई वाहन चालक स्कूटी को टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन
घायल मनीष को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिड़िया चौकी पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मनीष अविवाहित था।
इस संबंध में जांच अधिकारी एवं चिड़िया पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह ने बताया कि मृतक मनीष के भाई नरेश के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।