फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth died by pushing

Charkhi Dadri News: मकान का किराया न देने पर श्रमिक को दिया धक्का, फर्श पर गिरने से मौत

Sat, 02 Nov 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
youth died by pushing
मृतक संजय। स्रोत: परिजन
- आगरा के शाहगंज के रहने वाले श्रमिक की की पत्नी के बयान पर पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 12 दिन का बकाया किराया न देने पर मकान मालिक के परिचित ने एक प्रवासी श्रमिक को धक्का मार दिया। कबीर नगर में हुई इस घटना में फर्श पर गिरने और सिर में चोट लगने से श्रमिक घायल हो गया। शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शहर थाना पुलिस ने श्रमिक की पत्नी के बयान पर धक्का मारने वाले आरोपी रजत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज की रहने वाली ललता ने बताया कि वह पति संजय (38) व बच्चों के साथ नौ साल से दादरी शहर में रह रही है। पहले वे कबीर नगर बस्ती स्थित डोहकी के रहने वाले सचेत के मकान में रहते थे। वहां वे सात साल तक रहे। सात दिन पहले ही उन्होंने कबीर नगर की लाज पत्नी श्यामलाल का मकान किराये पर लिया है।
विज्ञापन

ललता ने बताया कि पहले वाले मकान का किराया पांच हजार रुपये था। किराया लेने के लिए सुभाष चौक का रहने वाला रजत उनके पास आता था। 31 अक्तूबर को रात तकरीबन नौ बजे रजत उनके नए किराये के मकान में आया और बकाया किराया मांगने लगा। पति संजय ने जब उससे वहां आने का कारण पूछा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रजत ने संजय को धक्का मार दिया। इससे संजय बाथरूम के पास फर्श पर गिर गया। सिर में चोट लगने से संजय घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को हल्दी लगाकर बांधी पट्टी, सुबह मिला मृत
ललता ने बताया कि चोट लगने के कारण उसने पति संजय को दोनों बेटियों राधिका व संध्या की मदद से फर्श से उठाया। इसके बाद बिस्तर पर लिटा दिया और हल्दी लगाकर पट्टी बांध दी। शुक्रवार सुबह आठ बजे जब वह संजय को उठाने लगी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- 2000 रुपये बनता था बकाया किराया
ललता ने बताया कि करीब 12 दिनों का उनका किराया बकाया था। पांच हजार रुपये मासिक किराये के हिसाब से यह राशि करीब दो हजार रुपये बनती थी। ललता ने बताया कि 2000 की मामूली राशि के लिए रजत ने उसके पति की हत्या कर दी।

- डीएसपी धीरज कुमार पहुंचे अस्पताल, एसएचओ से की बात
शुक्रवार दोपहर डीएसपी धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शहर थाना प्रभारी से बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। श्रमिक की पत्नी के बयान पर रजत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वर्सन:
मृत श्रमिक संजय की पत्नी के बयान पर आरोपी रजत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी

फोटो 23
संजय। फाइल फोटो
फोटो 24
सिविल अस्पताल में जमीन पर लेटकर विलाप करती संजय की पत्नी ललता। संवाद
फोटो 25
सिविल अस्पताल में ललता के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed