{"_id":"63ee65b29813fd86ae0b71cb","slug":"youth-can-apply-online-for-army-recruitment-till-march-15-charkhidadri-news-c-21-1-57516-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सेना भर्ती के लिए युवा 15 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सेना भर्ती के लिए युवा 15 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Thu, 16 Feb 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय। संवाद
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी परीक्षा 17 अप्रैल से चार मई तक आयोजित की जाएगी। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 16 फरवरी से शुरू हो गया है और 15 मार्च को रात्रि 12 बजे से पहले इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपना फार्म ध्यान से भरें। आवेदन जमा करने के बाद पिता, माता का नाम और जिला नहीं बदला जा सकता है। आवश्यक हुआ तो वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और उच्चतम योग्यता में परिवर्तन किया जा सकता है। आवेदन भरते समय उपयोग किए गए यूजर आईडी और पासवर्ड को नोट करें और याद रखें। आवेदन के लिए साइबर कैफे का उपयोग कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि पीसी से सभी व्यक्तिगत जानकारी हटा दी गई हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है।
जानिये... आवेदन के लिए क्या है शर्त
कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के जिन युवाओं का जन्म एक अक्तूबर 2002 से एक अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और जिन युवाओं ने दसवीं, बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण कर ली है या पेपर दिए हैं तो वे आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं।