{"_id":"66a57279149bbdcb0a0e0394","slug":"youth-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121074-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चारपहिया वाहन सवारों ने कार के तोड़े शीशे, युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चारपहिया वाहन सवारों ने कार के तोड़े शीशे, युवक को पीटा
Sun, 28 Jul 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
घायल को बौंदकलां से रोहतक पीजीआई किया गया रेफर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। रोहतक रोड पर सांजरवास गांव के समीप चारपहिया वाहन आगे अड़ाकर उसमें सवार युवकों ने कार सवार एक युवक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए और रोहतक की तरफ फरार हो गए। बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को चारपहिया वाहन का नंबर भी बताया है।
पुलिस को दी शिकायत में सांजरवास निवासी दीपक ने बताया कि वह गाड़ियों के इंश्योरेंस का काम करता है। 25 जुलाई को उसकी बेटी प्रिया का जन्मदिन था। उसके दोस्त संदीप, मोहित, विक्की, सुनील व नवीन उसके घर जन्मदिन के उपलक्ष्य में आए थे। केक काटने के बाद वह संदीप की कार में सवार होकर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहा था। जब वे गौरव चौबाराला के होटल से आगे पहुंचे तो दादरी की तरफ से एक चारपहिया वाहन से आए लोगों ने साइड दबाते हुए उनकी गाड़ी रुकवा ली।
दीपक ने बताया कि चारपहिया वाहन से 6-7 युवक उतरे। उन्होंने न केवल उसे कार से नीचे उतारकर पीटा बल्कि संदीप की कार के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद वे धमकी देते हुए रोहतक की तरफ फरार हो गए। साथियों ने दीपक को उपचार के लिए बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब उसने पुलिस को बयान देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।