{"_id":"65d781e72f307e119a0e78f7","slug":"youth-attacked-with-stones-and-glass-bottles-referred-to-pgi-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-113921-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक पर पत्थर और कांच की बोतलों से किया हमला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक पर पत्थर और कांच की बोतलों से किया हमला, पीजीआई रेफर
Thu, 22 Feb 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में चरखी दरवाजा के पास कुछ युवकों ने एक शख्स पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शख्स को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। शहर थाना पुलिस ने उसके बयान पर तीन नामजद समेत आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में सिंघान मोहल्ला निवासी श्रीभगवान ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना व परिवार का गुजारा करता है। 20 फरवरी को रात सवा नौ बजे वह अपने घर से ताऊ के घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह चरखी दरवाजा से थोड़ी आगे पहुंचा तो 10-11 युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद में सभी ने ईंट के टुकड़े व कांच की बाेतलें उस पर फेंकनी शुरू कर दीं। हमले में वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपी उसे मारने की धमकी देकर वहां भाग गए। उसने बताया कि इस दौरान मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने उसके बयान पर मंगू, जानी व चकरिया समेत आठ अन्य युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।