{"_id":"66f736e9f9dd3cd637008135","slug":"youth-arrested-with-pistol-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124014-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिस्तौल लिए खड़े युवक को अपराध शाखा टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिस्तौल लिए खड़े युवक को अपराध शाखा टीम ने दबोचा
विज्ञापन
भागवी गांव से हुई गिरफ्तारी, सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव भागवी में अवैध हथियार लिए खड़े एक युवक को अपराध शाखा टीम ने काबू किया है। उसके पास से पुलिस को एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए गांव लोहरवाड़ा में मौजूद थी। उसी दौरान टीम को एक युवक के अवैध हथियार लिए होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम गांव भागवी के श्मशान घाट के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला।
टीम के पूछताछ के लिए पास जाने लगी तो आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाकर युवक को दबोच लिया और पूछताछ की। उसने अपनी पहचान गांव भागवी निवासी आकाश उर्फ बाबा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक देसी पिस्तौल मिला। उसमें एक कारतूस भी लोड पाया गया। बाद में टीम ने हथियार का लाइसेंस मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद टीम ने हथियार अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।