{"_id":"66b6be1f4a9d20d26e022e60","slug":"youth-arrested-with-pistol-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121708-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: देसी पिस्तौल लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: देसी पिस्तौल लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार
Sat, 10 Aug 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव मानकावास के पास से स्पेशल स्टाफ ने वीरवार को एक युवक को अवैध हथियार रखने पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीम को एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए गांव चरखी बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि गांव मानकावास से पांडवान की ओर एक युवक जा रहा है। उसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलने पर टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
आरोपी की पहचान मानकावास निवासी हिमांशु के रूप में हुई। टीम ने जब आरोपी की तलाशी तो उसके पास एक देसी पिस्तौल मिली। टीम के लाइसेंस मांगने पर वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके चलते उसके खिलाफ सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फोटो - 17
पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग