{"_id":"68166cc4f42e3f63870ea190","slug":"youth-arrested-pistol-and-cartridges-recovered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136336-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक काबू, पिस्तौल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक काबू, पिस्तौल और कारतूस बरामद
Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-झज्जर रोड पर लोहरवाड़ा गांव के पास से स्पेशल स्टाफ टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस समेत दबोचा है। आरोपी अमन बिगोवा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ सदर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, कोर्ट ने पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्पेशल स्टाफ टीम हेड कांस्टेबल ओमबीर के नेतृत्व में दादरी के समसपुर चौक पर मौजूद थी। उस दौरान सूचना मिली कि बिगोवा निवासी अमन अपने पास अवैध पिस्तौल रखता है। वह गांव लोहरवाड़ा के खेतों की तरफ से झज्जर-दादरी रोड की तरफ आ रहा है। तुरंत दबिश देकर उसे काबू किया जा सकता है।
सूचना के मुताबिक हेड कांस्टेबल ओमबीर टीम सहित समसपुर नहर से आगे कच्चे रास्ते पर पहुंचे और सामने से आ रहे एक युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई तो पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपी को दबोच लिया और सदर थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।