फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administrative Secretary KM Pandurang visited the grain market, said - solve farmers' e-farm related issues within two days

Charkhi Dadri News: प्रशासनिक सचिव केएम पांडुरंग ने किया अनाज मंडी का दौरा, बोले-दो दिन में दूर करें किसानों की जे फार्म संबंधी समस्या

Fri, 16 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Administrative Secretary KM Pandurang visited the grain market, said - solve farmers' e-farm related issues within two days
चरखी दादरी। बाजरा खरीद से पहले मंडी में फसल लाने वाले किसानों को जे फार्म नहीं कटने की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। जिला के प्रशासनिक सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा खनन विभाग के आयुक्त एवं सचिव केएम पांडुरंग ने गुरुवार को अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्या का दो दिन में समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पांडुरंग ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज विवरण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंडी में संबंधित विभाग की टीम तैनात है। हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बाजरा खरीद शुरू होने से पहले मंडी में फसल लाने के कारण जे फार्म नहीं कटने की समस्या उठाई। इस पर प्रशासनिक सचिव ने अधिकारियों को अगले दो दिन में समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मंडियों की बड़ी समस्याओं को तेजी से दूर किया गया है। कुछ छोटी समस्याओं का अस्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने मंडी सचिव को दादरी मंडी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने के निर्देश दिए। साथ ही आढ़तियों को फसल ढककर रखने की सलाह दी।

इससे पहले लघु सचिवालय में खरीद कार्य की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, सीईओ जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान, सीटीएम सुरेश कुमार और खरीद एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं मंडी प्रधान मोहनलाल, डीएमईओ ज्योति धनखड़, खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed