फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youngster theaft 1.50 Lakhs rupies from Bank

बैंक के कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये लेकर किशोर फरार

Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youngster theaft 1.50 Lakhs rupies from Bank
लोहारू रोड स्थित पीएनबी के कैश काउंटर पर रखे डेढ़ लाख रुपये उठाकर एक किशोर फरार हो गया। यह रुपये एक उपभोक्ता के थे, जो जमा कराने के लिए आया था। पीड़ित उपभोक्ता अनाज मंडी में फ्रूट मर्चेंट है, जो प्रतिदिन की भांति बैंक में अपने रुपये जमा कराने आया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने सीसीटीवी में कैद आरोपी किशोर की फुटेज और फोटो भी जांच के लिए पुलिस को दी है। मंगलवार देर शाम तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पाहवा चौक निवासी विक्की ठुकराल ने बताया कि वह नई अनाज मंडी में फलों की दुकान चलाता है। मंगलवार दोपहर करीब 12:50 पर लोहारू रोड स्थित पीएनबी पहुंचा था। उसे दो खातों में तीन लाख रुपये की नकदी जमा करवानी थी। पीड़ित ने बताया कि दो लाख रुपये के उसने 500-500 के नोटों के चार पैकेट बना रखे थे, जबकि एक लाख रुपये के दो पैकेट अलग से थे।
विज्ञापन

सिटी थाने पहुंचे विक्की ठुकराल ने बताया कि कैश काउंटर पर उसने नोटों के चार पैकेट रख दिए और फार्म में नोटों की डिटेल भरने लगा। इस दौरान महज एक मिनट के लिए उसकी नोटों के पैकेट से नजर हटी थी और इसी दौरान एक किशोर चार पैकेट में से तीन उठाकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि फार्म भरते ही उसने नोटों के पैकेट को संभाला तो तीन चोरी हो चुके थे। इसके बाद उसने बैंक प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक 14-15 साल का किशोर कैश काउंटर से नोटों के पैकेट उठाकर बैंक के बाहर जाता दिखाई दिया। यह फुटेज पीड़ित उपभोक्ता ने सिटी थाना पुलिस को जांच के लिए सौंप दी है। पुलिस ने विक्की ठुकराल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक सुरक्षा पर उठे सवाल
बैंक से रुपये निकलवाकर बाहर आए उपभोक्ताओं को तो चोर कई बार शिकार बन चुके हैं। लेकिन इस बार बैंक परिसर के अंदर ही उपभोक्ता को डेढ़ लाख रुपये की चपत लगाई गई है। यह चपत करीब पंद्रह वर्षीय किशोर ने लगाई है। पाहवा चौक निवासी विक्की ठुकराल के साथ हुई वारदात के बाद बैंक सुरक्षा पर सवालिया निशान उठ गए हैं।
महिला बैंक कर्मचारी को ठहराया जिम्मेदार
सिटी थाने पहुंचे विक्की ठुकराल ने बताया कि जब वह बैंक परिसर पहुंचा तो एक कैश काउंटर पर महिला कर्मचारी खाली बैठी हुई थी। उसने उक्त कर्मचारी से दो लाख रुपये जमा करने की बात कही, लेकिन महिला कर्मचारी ने इनकार कर दिया और उसे दूसरे काउंटर पर जाने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि अगर उक्त महिला कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए रुपये जमा कर लेती तो उसे डेढ़ लाख रुपये की चपत नहीं लगती।
पीड़ित की जुबानी वारदात
बकौल पाहवा चौक निवासी विक्की ठुकराल, दोपहर 12-50 से 12-56 के बीच पीएनबी के अंदर मेरे डेढ़ लाख रुपये चोरी हुए हैं। पांच सौ-पांच सौ के नोटों के चार पैकेट कैश काउंटर पर रखे थे। एक मिनट के लिए मेरा ध्यान हटा और इसी दौरान एक 14-15 वर्षीय किशोर तीन पैकेट पर चोरी करके ले गया। बैंक कर्मचारी अगर रुपये जमा कर लेती तो मुझे डेढ़ लाख रुपये की चपत नहीं लगती। मैंने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंप दी है। रुपये चुराने वाले युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पाहवा चौक निवासी विक्की ठुकराल की शिकायत हमें मिल चुकी है। पुलिस शिकायत में पीड़ित ने डेढ़ लाख रुपये चोरी करने की बात कही है और इसका आरोप एक किशोर पर लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बैंक के बाहर इन उपभोक्ताओं को बना चुके हैं निशाना
1. गत सात अगस्त को तिवाला निवासी बुजुर्ग शेर सिंह की जेब से दादरी शहर में अज्ञात ने 75 हजार रुपये निकाल लिए थे। बुजुर्ग ऑटो में सवार था। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर था और यह वारदात अब तक अनसुलझी है। पीड़ित सेना से रिटायर्ड था और उसी दिन बैंक से रुपये निकलवाकर लाया था।

2. गत 14 अगस्त को चरखी निवासी बुजुर्ग छोटूराम की बाइक से एक युवक थैला झटककर फरार हो गया था। थैले में करीब पचास हजार की नकदी थी। इस वारदात को बैंक के बाहर सड़क पर अंजाम दिया गया था। बुजुर्ग ठीक पांच मिनट पहले ही बैंक से नकदी निकलवाकर बाहर निकला था और बाइक पर बैठते ही वारदात हो गई। इस वारदात का भी अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed