{"_id":"640777ff4c3fae6b9c0d9b76","slug":"young-man-removing-electric-wire-stuck-in-tractor-got-electrocuted-died-charkhidadri-news-c-21-1-74392-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर में फंसा बिजली का तार हटा रहे युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर में फंसा बिजली का तार हटा रहे युवक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। बादल गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक चांद (21) का झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता राजसिंह के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में राजसिंह ने बताया कि उसके दो बेटे थे। संदीप बड़ा बेटा है जबकि चांद छोटा था। ये दोनों ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। राजसिंह ने बताया कि सोमवार को दोनों ट्रैक्टर से खेतों में खाद डाल रहे थे। दोपहर बाद जब वो गांव की एक कुरड़ी से गोबर उठाकर खेतों की तरफ जाने लगे तो रास्ते में एक बिजली का तार ट्रैक्टर की छत में फंस गया। चांद जब उसे हटाने लगा तो उसे जोरदार करंट लगा और वो अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही देर शाम झोझूकलां थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बड़ा भाई बोला : हादसे में खो दिया कंधा
मृतक के बड़े भाई संदीप ने बताया कि चांद ने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। परिवार के भरण-पोषण करने में उसे संदीप की पूरी मदद मिलती थी।
वर्जन:: मृतक चांद के पिता राजसिंह के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, झोझूकलां थाना