फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young man died in road accident

बाइक के सामने आया गोवंश, चालक की मौत

Mon, 09 Dec 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
young man died in road accident
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले कार्रवाई करती सदर थाना पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
दादरी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित गोशाला के सामने शनिवार रात बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया। दुर्घटना में बाइक सवार दूधवा गांव निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था और शनिवार को अपने माता-पिता से मिलकर दादरी आ रहा था। सदर थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की और रविवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दूधवा निवासी सुरेंद्र (30) राजमिस्त्री था। वह पिछले करीब दस सालों से अपने परिवार सहित दादरी में रह रहा था। शनिवार को वह अपने माता-पिता से मिलने दूधवा गांव गया हुआ था। देर शाम करीब आठ बजे वह दूधवा गांव से बाइक पर सवार होकर दादरी के लिए चला था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह महेंद्रगढ़ चौक से कुछ दूर पहले स्थित गोशाला के समीप पहुंचा तो अचानक सड़क पर गोवंश आ गया। सुरेंद्र की बाइक गोवंश से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मृतक के परिजन और सदर थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शनिवार रात पोस्टमार्टम के शवगृह में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नरेंद्र के बयान दर्ज किए और रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था मृतक, दो हैं बच्चे
मृतक सुरेंद्र के भाई नरेंद्र ने पुलिस बयान में बताया कि वो दो भाई थे और वह छोटा था। उसका बड़ा भाई सुरेंद्र पिछले दस सालों से दादरी में रह रहा था। वह समय-समय पर अपने गांव भी चक्कर लगाता रहता था। नरेंद्र ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के दो संतान हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बेटे की उम्र करीब आठ तो बेटी की उम्र करीब छह साल है। सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुरेंद्र का पुलिस ने सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
गोवंशों के चलते ये हो चुके हैं हादसे
- गत दिनों रामनगर गांव के समीप कार के सामने गोवंश आने से बेरी निवासी चार युवक घायल हो गए थे।
- करीब एक सप्ताह पहले एनएच-148 बी पर गोवंश से टकराने के बाद दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
- करीब तीन माह पहले महेंद्रगढ़ रोड पर ही गोवंश की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी।
- आंगनबाड़ी केंद्र जा रही बाढड़ा उपमंडल निवासी महिला एक के पेट में गोवंश ने सींग मारकर घायल कर दिया था।
- आदमपुर रोड पर बाइक के सामने गोवंश आने से चालक की संतुलन खोने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed