फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Young man cheated of Rs 30 lakh on the pretext of getting appointed as Assistant Station Master in Railways

Charkhi Dadri News: रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर लगवाने का झासा देकर युवक से ठगे 30 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 30 lakh on the pretext of getting appointed as Assistant Station Master in Railways
चरखी दादरी। जिले के तीन युवकों को पश्चिम बंगाल के व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झासा देकर 30 लाख रुपये का चुना लगा दिया। इसमें तीनों युवकों से 10-10 लाख रुपये लिए गए हैं। अब ठगी के शिकार हुए कारी तोखा निवासी जितेंद्र की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि वह खेती करता है। जनवरी 2024 में वह दिल्ली रेलवे क्लर्क का पेपर देने गया था। वहां उसे रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल निवासी दीपक सिंह मिला। उसने कहा कि वह रेलवे भर्ती बोर्ड कोलकाता में कार्यरत है और उसे सहायक स्टेशन मास्टर लगवा सकता है। इसके लिए उसे 10 लाख से अधिकारियों को खुश करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरोपी के पद व रुतबे को देखकर जितेंद्र ने खुद के साथ चचेरे भाई प्रतीक और मौसेरे भाई आशीष का आवेदन करवा दिया। बाद में आरोपी के कहे अनुसार 7.50 लाख रुपये आरोपी को भेज दिए। आरोपी ने कहा कि जुलाई 2024 के बाद आपका रेलवे की आंतरिक परीक्षा होगी। इसके बाद बाद उनकी जयपुर मंडल में नियुक्ति हो जाएगी। कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा कि जयपुर मंडल में नियुक्ति की बात फाइनल हो गई है, लेकिन उन्हें कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी बहाने बनाने लगा और कहा कि पूरी फीस नहीं मिली है, कैसे लेटर जारी करवाऊं। बाद में उन्होंने 22.50 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद जब पत्र नहीं मिला तो आरोपी से बात की गई और कई बार कोलकाता गया, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इस दौरान वह चुनाव प्रक्रिया, अधिकारियों का तबादला आदि बहाने बनाता रहा। एक दिन उसने कोलकाता बोर्ड में जाकर पता किया तो दीपक नामक कोई व्यक्ति नहीं मिला। बाद में उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी उसे केस में फंसाने की धमकी देने लगा।


कोलकाता बुलाकर करवाया मेडिकल, आईडी कार्ड भी दिए

आरोपी ने तीनों युवकों को कोलकाता बुलाया और उनका मेडिकल भी कराया। साथ ही रेलवे में एएसएम की भर्ती सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई और पूर्व-मध्य रेल सोनपुर मंडल के आईडी कार्ड दे दिए। आरोपी ने कहा कि उनका रेलवे में एएसएम पर चयन हो गया है और तीनों के नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं। बाद में आरोपी ने तीनों लेटर दिए और वापस ले लिए। इस दौरान उन्होंने अपने लेटर की फोटो ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed