फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young man along with his friend committed theft in his own house In Dadri

Dadri: दोस्त के साथ मिलकर युवक ने अपने ही घर में की चोरी, पिता ने नशे के आदी बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया केस

Fri, 26 Jul 2024 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

इंद्र सिंह ने बताया कि इनमें नकदी और गहने रखे हुए थे जो चोरी मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपने तौर पर तसल्ली की तो पता चला कि घर में चोरी उसके बड़े बेटे अमित ने अपने दोस्त कोसली निवासी कालिया के साथ मिलकर की है।

विज्ञापन
young man along with his friend committed theft in his own house In Dadri
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव रावलधी निवासी एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर से नकदी और गहने चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। मकान मालिक ने अपने ही बेटे के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवा दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है।

विज्ञापन


दादरी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि वो खेत में बने मकान में परिवार के साथ रहता है। उसके दो बेटे हैं जिनमें अमित बड़ा है और वो शादीशुदा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमित को जुआ खेलने व शराब पीने की लत है। 24 जुलाई को सुबह 10 बजे इंद्र सिंह अपनी पत्नी और छोटे बेटे अंकित के साथ बडे़ बेटे की ससुराल गया था। 
विज्ञापन


जब शाम को तीनों वहां से वापस घर आए तो एक कमरे मे रखे हुए लोहे के ट्रंक व सूटकेश खुली मिली। इंद्र सिंह ने बताया कि इनमें नकदी और गहने रखे हुए थे जो चोरी मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपने तौर पर तसल्ली की तो पता चला कि घर में चोरी उसके बड़े बेटे अमित ने अपने दोस्त कोसली निवासी कालिया के साथ मिलकर की है। वहीं, मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और इंद्र सिंह की शिकायत पर उसके बेटे अमित व उसके दोस्त कालिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी समेत कागजात, परनोट और ये गहने ले गए आरोपी 
इंद्र सिंह के अनुसार सूटकेश मे रखा एक सोने का गले का हार व दो पतरी, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी के टॉपस, तीन जोड़ी चांदी की पायल, जरूरी कागजात, साईन किए हुए परनोट समेत लोहे के ट्रंक में रखी सोने की गलशरी, सोने का ढोल व 90 हजार की नकदी आरोपी ले गए।

अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -मुकेश, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed