फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young girl died in accident

Charkhi Dadri News: भाई के जन्मदिन का केक लेने जा रही किशोरी की दुर्घटना में माैत

Fri, 24 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
young girl died in accident
 दादरी नागरिक अस्पताल में मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए जांच अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-334 बी पर बुधवार देर शाम ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार खेड़ी बत्तर निवासी किशोरी की मौत हो गई। उसके भाई व चाचा घायल हो गए। वीरवार सुबह पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, बुधवार शाम खेड़ी बत्तर निवासी अनिल, अपनी भतीजी सीना (16) और भतीजे साहिल के साथ कार में सवार होकर दादरी आए थे। बुधवार को साहिल का जन्मदिन था। उसकी बहन के कहने पर वे तीनों केक लेने के लिए दादरी आए थे। दादरी से घर लौटते समय एनएच 334-बी पर जब वे भैरवी गांव के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक वाले ने ब्रेक लिया। इससे पीछे से आ रही उनकी कार ने ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार अनिल, सीना और साहिल चोटिल हो गए। सीना और साहिल को ज्यादा चोटें लगीं। तीनों को राहगीरों ने दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सीना को मृत घोषित कर दिया। साहिल को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घायल अनिल का नागरिक अस्पताल में ही उपचार किया गया। दूसरी ओर हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन लेकर भाग निकला। घायल अनिल के बयान पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed