{"_id":"66352fbe67132537b50d7134","slug":"you-can-win-cash-prizes-by-uploading-selfies-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117154-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वोट डालने वाले परिजनों के साथ सेल्फी अपलोड कर जीत सकते हैं नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वोट डालने वाले परिजनों के साथ सेल्फी अपलोड कर जीत सकते हैं नकद पुरस्कार
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एक नई पहल की गई है। इसके तहत स्कूली बच्चों को अभियान में शामिल करके उन्हें नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करके मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की अंगुली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से की गई नई पहल के तहत जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10,000 रुपये, 5,000 रुपये और 2.5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस पहल के तहत जिला के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25,000 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए बच्चों को अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करना होगा और उनके वोट डालने के बाद नीली स्याही वाली सेल्फी अपलोड करनी होगी।
यूं कर सकते हैं सेल्फी अपलोड
उपायुक्त ने बताया कि सेल्फी अपलोड करने के लिए ceoharyana.gov.in पोर्टल पर एक लिंक विकसित किया गया है, जोकि मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा। प्रात: सात बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि आठ बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।