फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Yoga practiced with energy, enthusiasm and enthusiasm

ऊर्जा, उमंग और जोश से किया योगाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga practiced with energy, enthusiasm and enthusiasm
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई अनाज मंडी में प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। जिला स्तरीय योग उत्सव में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों समेत विद्यार्थियों व शहरवासियों ने भाग लिया। शिविर में मौजूद लोगों ने ऊर्जा, उमंग व जोश के साथ योग का अभ्यास किया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी विकास राणा व दिनेश शास्त्री ने नागरिकों को योगासन व प्राणायाम करवाए।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि योगासन और प्राणायाम से हमारे शरीर में नई ऊर्जा का संचार तो होता ही है जबकि मन भी एकाग्रचित्त रहता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन शुद्ध व्यायाम पद्धति है। योग साधना से ईश्वर की प्राप्ति संभव है। योगासन एवं प्राणायाम हमें निरोगी बनाता है।
विज्ञापन

विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि योग से असाध्य बीमारियों का उपचार संभव है। यदि हम बचपन से योगासन और प्राणायाम करते हैं तो अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों पर अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होता है, जबकि स्वस्थ रहकर उस पैसे का सही काम में सदुपयोग किया जा सकता है। आज विश्वभर में योग किया जा रहा है और इस योग विधा से दुनिया में भारत की साख और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग आज पूरे विश्व में पहुंच गया है और लोगों में योग के प्रति जागरूकता आई है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार का अच्छा प्रयास है कि योग कार्यक्रमों के आयोजन बड़े स्तर पर किए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से लोगों को योग सिखाया जा रहा है।
- इन योग आसानों का करवाया अभ्यास
कार्यक्रम में नागरिकों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन,वज्रासन, अर्द्धऊष्टासन, ऊष्टासन, उत्तान मंडूकासन, चक्रासन, मकरासन, शलाभासन, सेतूबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्द्धहलासन, पवन-मुक्तासन करवाए गए। इसके अलावा कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्रणायाम के साथ ध्यान भी करवाया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, डीआईओ अमित लाम्बा, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गीता सहारन, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, आयुष विभाग से डॉ. सुनील जांगड़ा, डॉ. राकेश वशिष्ठ, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार, सुधीर चांदवास, पुनीत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed