फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Yamunanagar defeated Charkhi Dadri in Volleyball Junior State Competition

वालीबॉल जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में यमुनानगर ने चरखी दादरी को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar defeated Charkhi Dadri in Volleyball Junior State Competition
वालीबॉल जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में यमुनानगर ने चरखी दादरी को हराया
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई
पानीपत ने कुरुक्षेत्र को दी मात
बाढड़ा। नौवीं जूनियर स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। रोमांचक मुकाबले में चरखी दादरी को यमुनानगर के हाथों हार मिली, जिससे दर्शक काफी निराश दिखाई दिए। पानीपत ने कुरुक्षेत्र को हराया। अन्य मुकाबले भी रोमांचकारी रहे। सांसद धर्मबीर सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि भारत को खेलों के मानचित्र में अग्रणी पायदान पर लाने के लिए पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए है। ओलंपिक से लेकर राष्ट्रमंडल व एशियन गेम्स में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है और इसमें सबसे गर्व की बात है कि इस उपलब्धि में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की ज्यादा संख्या है। यह बात सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव चांदवास स्थित धूप सिंह खेल एकेडमी में आयोजित नौवीं जूनियर स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कही। मुख्यातिथि सांसद धर्मबीर सिंह को पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी व सुधीर चांदवास ने स्मृति चिंह भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य सुधीर चांदवास, पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी, वालीबॉल संघ राज्य महासचिव सूबेसिंह अटेला, कप्तान नेकीराम सांगवान, कोच संजय सहारण, सूबेदार चंद्रपाल चांदवास, कोच अजमेर सिंह, पूर्व सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच राजकुमार जांगड़ा, कोच ओमबीर सिंह, कोच प्रदीप सिंह, बजरंग सिंटी आदि मौजूद थे।

ये रहे दूसरे दिन के परिणाम
वालीबॉल खेल कमेटी सदस्य सुधीर चांदवास व ओमबीर कोच ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन वालीबॉल स्पर्धा के लड़कियों के वर्ग में पानीपत व कुरुक्षेत्र के मध्य हुए मुकाबले में पानीपत विजयी रहा। एमएनएस राई व रोहतक के मध्य हुए मुकाबले में राई विजेता बना।यमुनानगर ने एक मुकाबले में गुरुग्राम को हराया। कैथल व जींद के मध्य हुए मुकाबले में जींद ने जीत हासिल की। एमएनएस राई व पानीपत के मध्य हुए मुकाबले में पानीपत विजयी रहा। गुरुग्राम व जींद के मध्य हुए मुकाबले में जींद ने जीत दर्ज की। करनाल व पंचकूला के मुकाबले में करनाल विजयी रहा। हिसार व चरखी दादरी के बीच मुकाबले में हिसार ने जीत हासिल की। झज्जर व रेवाड़ी के मध्य हुए मुकाबले में रेवाड़ी विजयी रहा। धूप सिंह एकेडमी व भिवानी के मध्य हुए मुकाबले में भिवानी विजेता बना। करनाल व हिसार के मध्य हुए मुकाबले में करनाल ने जीत हासिल की। झज्जर व भिवानी के मध्य हुए मुकाबले में भिवानी विजेता बना। इसके अलावा पुरुष मुकाबलों में चरखी दादरी व यमुनानगर के मध्य खेले गए मैच में यमुनानगर विजेता बना। सीडीएम मकड़ाना व फरीदाबाद के मध्य हुए मुकाबले में फरीदाबाद विजयी रहा। भिवानी ने फरीदाबाद को हराया। कुरुक्षेत्र ने बालाजी भट्टू की टीम को पराजित किया। गुरुगाम ने सीडीएस चांदवास को मात दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed