{"_id":"679e5b4d9907420b590f5231","slug":"yagya-yatra-5-february-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130995-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 5 से 16 फरवरी तक निकाली जाएगी यज्ञ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 5 से 16 फरवरी तक निकाली जाएगी यज्ञ यात्रा
Sat, 01 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर 5 से 16 फरवरी तक जिलास्तरीय यज्ञ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये युवाओं को भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित किया और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा।
यात्रा में आर्य समाज, आर्य वीर दल, गुरुकुल दादरी, सर्वहित साधना न्यास का संयुक्त सहयोग रहेगा। सुरेंद्र आर्य ने बताया कि स्वामी सच्चिदानंद एवं आचार्य प्रवीण योगी के नेतृत्व में यात्रा पूरे जिले के 75 से अधिक गांवों से होकर निकलेगी। इसमें आर्य समाज के भजनोपदेशक व विद्वान भी अपने तरीके से लोगों को जागरूक करेंगे। संवाद