फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   xray start in chc

Charkhi Dadri News: रंग लाई मुहिम, झोझूकलां सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू

Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
xray start in chc
मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखते एसएमओ डॉ. टीकाराम। संवाद
महोदय जी 11 नवंबर को पेज एक पर प्रकाशित लीड खबर और 23 से 26 दिसंबर तक पेज नंबर तीन पर प्रकाशित खबरों की पीडीएफ लगाने का कष्ट करे।
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट:
बाढड़ा मांगे हक... मुहिम के तहत अमर उजाला ने कई संस्करणों में प्रमुखता से उठाया था हलके की दोनों सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू न होने का मुद्दा
जिला स्वास्थ्य विभाग ने झोझूकलां सीएचसी में डार्करूम तैयार कर शुरू की सुविधा
पहले दिन तीन मरीजों ने करवाए एक्स-रे, दादरी नागरिक अस्पताल की भाग-दौड़ से मिला छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा/झोझूकलां। झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे इंतजार के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी है। पहले ही दिन तीन मरीजों ने सीएचसी परिसर में स्थापित नई मशीन से अपने एक्स-रे कराए। इतना ही नहीं, यहां एक्स-रे सुविधा शुरू होने से उन्हें और अन्य मरीजों को दादरी नागरिक अस्पताल की भाग-दौड़ से छुटकारा मिला।
बाढड़ा उपमंडल में गोपी और झोझूकलां दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। दोनों ही केंद्रों पर एक साल पहले नई एक्स-रे मशीन भेजी गई थी। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते एक साल तक ये नई मशीनें बंद कमरे में रखी धूल फांकती रहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बाढड़ा मांगे हक...मुहिम के तहत इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और व्यापार मंडल व सरपंच एसोसिएशन को मुहिम से जोड़ते हुए अलग-अलग संस्करणों में खबर प्रकाशित हलकावासियों की एक्स-रे सुविधा शुरू करने की मांग मुखर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 23 दिसंबर के संस्करण में सरकारी एक्स-रे का हो प्रावधान तो उपचार में नहीं आएगा व्यवधान नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 24 दिसंबर के संस्करण में सरपंच एसोसिएशन ने एक्स-रे सुविधा शुरू करने की मुहिम को दिया समर्थन नामक शीर्षक से खबर छापी गई। 25 दिसंबर के संस्करण में एक्स-रे स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधा, जल्द शुरू करे विभाग, 53 गांवों के लोग परेशान नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसमें झोझूकलां और गोपी सीएचसी पर सुविधा शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। 26 दिसंबर के संस्करण में एक्स-रे सुविधा न हो पाना बेमानी, सात साल से चल रही यही कहानी नामक शीर्षक से खबर छापी गई।
वहीं, दिसंबर से पहले 11 नवंबर के संस्करण में जिले के तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में धूल फांक रहीं नई एक्स-रे मशीनें नामक शीर्षक से भी खबर प्रकाशित की गई थी।

- एसएमओ ने दिलचस्पी लेकर तैयार कराया डार्करूम
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अनिल बिरला ने करीब डेढ़ माह पहले झोझूकलां सीएचसी का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने एसएमओ डॉ. टीकाराम को जल्द एक्स-रे सेवा शुरू करने का आदेश दिया था। इसके बाद एसएमओ ने दिलचस्पी दिखाई और सीएचसी परिसर में एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए डार्करूम तैयार करवाकर मंगलवार से सुविधा शुरू कर दी।

मरीज बोले : एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मिली बड़ी राहत
पहले दिन झोझूकलां सीएचसी में तीन मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे। महिला मरीज निर्मला, केला देवी और नरेश ने बताया कि झोझूकलां सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू होने से बड़ी राहत मिली है। अगर यहां सुविधा शुरू नहीं होती तो उन्हें एक एक्स-रे कराने के लिए दादरी नागरिक अस्पताल जाना पड़ता। वहां आने-जाने में उन्हें करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती। इससे समय के साथ

आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता।

वर्सन:
झोझूकलां सीएचसी में डार्करूम तैयार करवाकर एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को तीन मरीजों ने एक्स-रे कराया। अब एक्स-रे के लिए झोझूकलां क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों को दादरी जाने की जरूरत नहीं है।
-डॉ. टीकाराम, एसएमओ, झोझूकलां सीएचसी

फोटो 16
झोझूकलां सीएचसी में एक्स-रे कराती महिला मरीज। संवाद
फोटो 17
मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखते एसएमओ डॉ. टीकाराम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed