{"_id":"67953f92990b6654b2023f8e","slug":"xray-problem-solved-of-3-chc-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130609-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीएचसी पर एक्स-रे सुविधा शुरू होने से 100 मरीजों की बची नागरिक अस्पताल की भाग-दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीएचसी पर एक्स-रे सुविधा शुरू होने से 100 मरीजों की बची नागरिक अस्पताल की भाग-दौड़
Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां सीएचसी में मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखते एसएमओ डॉ. टीकाराम। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट:::-
एक माह से बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिल रहा एक्स-रे सुविधा का लाभ, अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद शुरू हुई सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा/झोझूकलां/बौंदकलां। जिले के तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सुविधा शुरू होने का भरपूर लाभ मरीजों को मिल रहा है। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर एक माह के अंदर 100 लोगों ने एक्स-रे कराए हैं। अब उनकी इसके लिए दादरी नागरिक अस्पताल की भाग-दौड़ खत्म हो गई है। सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू करने का मुद्दा अमर उजाला ने नवंबर में प्रमुखता से उठाया था। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस पर संज्ञान लेकर तीनों सीएचसी में 31 नवंबर और एक दिसंबर से यह सुविधा शुरू कर दी थी। करीब 25 दिन बाद तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे कराने पहुंचे मरीजों के आंकड़े जुटाए गए तो संख्या 100 मिली। इससे पहले इन मरीजों को दादरी नागरिक अस्पताल आकर एक्स-रे कराने पड़ रहे थे। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुई एक्स-रे सुविधा से संबंधी विशेष रिपोर्ट....
जानिये...किस स्वास्थ्य केंद्र पर कितने मरीजों ने लिया सेवा का लाभ
1- झोझूकलां सीएचसी- यहां 31 नवंबर से एक्स-रे सुविधा शुरू हुई थी। 24 जनवरी तक यहां 15 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे हैं। टीबी मुक्त अभियान में एलटी की ड्यूटी लगी हुई है और इसके चलते फिलहाल झोझूकलां स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे केस कम आ रहे हैं। फरवरी में यहां एलटी नियमित रूप से मौजूद रहेगा और उस दौरान यहां एक्स-रे कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि फिलहाल झोझूकलां क्षेत्र के मरीजों को दादरी आने-जाने में करीब 40 किलोमीटर की दूर तय नहीं करनी पड़ रही।
विज्ञापन
2- बौंदकलां सीएचसी : बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 24 गांव आते हैं। यहां एक्स-रे सुविधा शुरू हुए 23 दिन हो चुके हैं। इस समय अवधि में यहां करीब 55 मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे हैं। इस लिहाज से यहां दो दिनों में पांच मरीज एक्स-रे कराने पहुंच रहे हैं। इससे पहले बौंदकलां क्षेत्र के लोगों को दादरी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए आना पड़ता था। उन्हें दादरी आने-जाने में करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। यहां एक्स-रे सुविधा शुरू होने के बाद यह झंझट खत्म हो गई है।
3- गोपी सीएचसी : बाढड़ा उपमंडल के गांव गोपी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। उपमंडल से जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल आने-जाने में मरीजों को करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। अब पिछले एक माह से उन्हें उपमंडल में ही एक्स-रे कराने की सुविधा मिल रही है। पिछले एक माह के अंदर गोपी सीएचसी पर 30 मरीजों ने एक्स-रे कराए हैं। यहां भी टीबी मुक्त अभियान चल रहा है। इसके चलते एक्स-रे संख्या कम है। फरवरी के मध्य तक यहां भी एक्स-रे कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
- मिली राहत की कहानी, मरीजों की जुबानी
- गोपी सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिला है। पहले यहां से मरीज को दादरी नागरिक अस्पताल रेफर कर देते थे, लेकिन, अब उपमंडल के लोगों को सीएचसी स्तर पर एक्स-रे सुविधा मिलने से राहत मिली है।
-सोमबीर, बाढड़ा
- झोझूकलां सीएचसी में लंबे समय से एक्स-रे सुविधा शुरू होने का इंतजार था। करीब 25 दिन पहले यह सौगात क्षेत्र के लोगों को मिल गई है। मैंने झोझूकलां सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू होने का लाभ उठाया। पहले दादरी जाना पड़ता था।
-नरेश, झोझूकलां
वर्सन:
जिले के तीनों सीएचसी पर एक्स-रे सुविधा का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है। तीनों जगह सेवा शुरू होने के बाद करीब 100 मरीज एक्स-रे करवा चुके हैं। बौंदकलां में 550 गोपी में 30 और झोझूकलां में 15 मरीजों ने एक्स-रे कराए हैं। अब उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल आकर एक्स-रे की झंझट से छुटकारा मिल गया है।
-डॉ. राजविंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
फोटो-34
झोझूकलां सीएचसी में मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखते एसएमओ डॉ. टीकाराम। संवाद
फोटो-35
बौंदकलां सीएचसी में एक्स-रे कराते हुए युवक। संवाद
फोटो-36
गोपी सीएचसी में रखी एक्स-रे मशीन और मौजूद विशेषज्ञ। संवाद