{"_id":"629a555206a74c290d1976bd","slug":"x-ray-machine-malfunctioned-patients-faced-problems-charkhidadri-news-hsr633405449","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स-रे मशीन हुई खराब, मरीजों ने झेली दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स-रे मशीन हुई खराब, मरीजों ने झेली दिक्कतें
विज्ञापन
कक्ष के अंदर एक्स-रे मशीन की जांच करा इंजीनियर।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा छह साल से बंद है जबकि शुक्रवार को एक्स-रे मशीन भी जवाब दे गई। इंजीनियर आने के बावजूद बड़ी मशीन ठीक नहीं हो पाई। कंपनी की ओर से भेजे गए इंजीनियर के अनुसार मशीन का कार्ड खराब हुआ है और नया कार्ड आने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को एक्स-रे न होने पर परेशान मरीजों ने हंगामा किया। इसके बाद निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने स्टाफ को छोटी मशीन से एक्स-रे करने के आदेश दिए। इसके बाद स्टाफ ने एक्स-रे शुरू किए जबकि इससे पहले करीब दो घंटे तक मरीजों को एक्स-रे सुविधा बंद होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि सिविल अस्पताल में एक्स-रे करने के लिए दो मशीनें हैं। इनमें एक बड़ी और एक छोटी मशीन है। बड़ी मशीन की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है और शुक्रवार सुबह यह मशीन जवाब दे गई। सुबह करीब 11 से लेकर दोपहर एक बजे तक एक्स-रे सेवा प्रभावित रही जबकि इस समयावधि में एक्स-रे कक्ष तक करीब 60 मरीज पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं हुई तो मरीज हंगामा करने लगे।
इसकी सूचना पाकर डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता और डॉ. सुनीता वहां निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें उस दौरान कक्ष में कोई विशेषज्ञ नहीं मिला। इस पर संज्ञान लेकर उन्होंने रेडियोग्राफर को बुलाया और बड़ी मशीन ठीक होने तक छोटी से एक्स-रे करने के निर्देश दिए। इसके बाद एक्स-रे कक्ष में तैनात स्टाफ हरकत में आया और छोटी मशीन से एक्स-रे करने शुरू किए। वहीं, डिप्टी सीएमओ ने कंपनी के इंजीनियर से भी मशीन के खराब कलपुर्जे को लेकर बातचीत की। उस दौरान इंजीनियर ने बताया कि इसका कार्ड खराब हो गया है और नया कार्ड आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। हालांकि डिप्टी सीएमओ के आदेश के बाद कक्ष में तैनात स्टाफ ने छोटी मशीन से एक्स-रे शुरू कर दिए और तब जाकर मरीजों को गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
- मरीज बोले: जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा स्टाफ
शुक्रवार को एक्स-रे करवाने पहुंचे दलीप, पूजा, मनीषा, पिंकी, सोमबीर, दिनेश और माया ने बताया कि अस्पताल में दो मशीन हैं, जिनमें से एक खराब है। इसके बावजूद यहां तैनात स्टाफ ने दूसरी मशीन से एक्स-रे नहीं किए जिसके चलते मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि यहां तैनात स्टाफ अपनी जिम्मेदार से पल्ला झाड़ रहा है।
- एक सप्ताह से एसी खराब, कक्ष का तापमान बढ़ने का मशीन पर पड़ा असर
संवाददाता ने एक्स-रे कक्ष में तैनात स्टाफ से मशीन में आई खराबी को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यहां एसी खराब है। इसके चलते कक्ष का तापमान बढ़ा है। मशीन खराब होने का यह मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद भी एसी ठीक नहीं किए गए हैं।
सूचना मिलने के बाद हम एक्स-रे कक्ष पहुंचे थे। वहां तैनात स्टाफ को बड़ी मशीन ठीक होने तक छोटी से एक्स-रे करने के आदेश दे दिए है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ

एक्स-रे कक्ष के बाहर खड़े परेशान मरीज।- फोटो : CharkhiDadri