फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   X-ray facility closed for seven days, increasing number of patients...

Charkhi Dadri News: सात दिन से एक्स-रे की सुविधा बंद, मरीजों का बढ़ा मर्ज...

Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility closed for seven days, increasing number of patients...
सिविल अस्पताल में एक्स-रे कक्ष पर लगा ताला।
चरखी दादरी। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात जिले के इकलौते रेडियोग्राफर का भी कलानौर तबादला हो गया है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा बंद है और इससे मरीजों का मर्ज बढ़ा हुआ है। आलम ये है कि मरीज अस्पताल के नए और पुराने भवन के चक्कर लगाने को विवश हैं, लेकिन उन्हें एक्स-रे कक्ष से निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तबादला मुख्यालय की ओर से किया गया जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियाग्राफर की तैनाती के लिए मांग भेजी जा चुकी है। दूसरी ओर एक सप्ताह से एक्स-रे सुविधा बंद होने से मरीज परेशान हैं और उन्हें प्राइवेट केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चरखी दादरी जिले में रेडियोग्राफर की कमी काफी समय से बनी हुई है। यही कारण है कि बौंदकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन बंद कमरे में धूल फांक रही हैं। इन क्षेत्रों के मरीज पूर्णतया नागरिक अस्पताल पर निर्भर थे, लेकिन चरखी दादरी में तैनात इकलौते रेडियोग्राफर का तबादला होने से मरीजों की यह उम्मीद भी टूट गई। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से गत 16 जून को अस्पताल में तैनात रेडियोग्राफर गजेंद्र का तबादला किया गया। गजेंद्र को कलानौर भेजा गया है जबकि उनकी जगह अब तक दादरी में नियुक्ति नहीं हुई, जो स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम ये है कि रेडियोग्राफर का तबादला होने के बाद से एक्स-रे कक्ष पर ताला लटका हुआ है। इसके चलते अस्पताल में हर रोज एक्स-रे के लिए आने वाले 150 से अधिक मरीज परेशान हैं। दूसरे जिलों में जाने के बजाय मरीज निजी केंद्रों पर जाकर एक्स-रे करवाने को विवश हैं और इसके लिए उन्हें जेब ढीली करनी पड़ रही है। वहीं, सरकार की ओर से सिविल अस्पताल में ये सुविधा मरीजों को निशुल्क दी जाती है। वहीं, सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि रेडियोग्राफर का तबादला होने के बाद भी चिकित्सक मरीजों को भिवानी या पीजीआई रेफर करना मुनासिब नहीं समझते और रेफर न करने के कारण मरीज कभी नए तो कभी पुराने भवन के चक्कर काटने को विवश हैं। अस्पताल परिसर में हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती होने के बाद से ही एक्स-रे संख्या पहले के मुकाबले तीन गुना बढ़ी हुई है। वहीं, मरीजों ने विभाग, प्रशासन और सरकार से रेडियोग्राफर तैनात कराने की मांग की है।


- मई में हुए 2853 एक्स-रे
सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक एक्स-रे होते हैं। इनमें से करीब 90 मरीज हड्डियों के एक्स-रे करवाते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी केस और वार्डाें में भर्ती मरीजों के भी एक्स-रे किए जाते हैं। गत मई के आंकड़ें देखें तो 2853 मरीजों के एक्स-रे किए गए। खास बात ये है कि सिविल अस्पताल में शनिवार व रविवार को एक्स-रे नहीं हुए हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे सुविधा बंद होने से प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


चार साल बाद भी बहाल नहीं हो पाई अल्ट्रासाउंड सेवा
बता दें कि सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधा का लाभ भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा। गर्भवती महिलाओं को पर्ची देकर निजी केंद्रों पर और पुरुष मरीजों को दूसरे जिलों के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया जा रहा है। चार साल से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने से मरीज काफी परेशान थे जबकि अब एक्स-रे सुविधा भी बंद कर दी गई है।


मरीज बोले- एक्स-रे कक्ष पर जड़ा ताला, हम काट रहे चक्कर
- छाती में दर्द के चलते सेहलंगा से दादरी सिविल अस्पताल में उपचार कराने आई थी। डॉक्टर ने छाती का एक्स-रे कराने को कहा और जब मैं एक्स-रे कक्ष के बाहर पहुंची तो वहां ताला जड़ा मिला। अब बाहर निजी केंद्र पर जाकर एक्स-रे करवाना पड़ेगा।
गुड्डी देवी, सेहलंगा


- सिविल अस्पताल में रेडियोग्राफर न होने के चलते एक्स-रे सुविधा बंद है और इसके चलते मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। विभाग और सरकार को जल्द से जल्द सिविल अस्पताल में बंद एक्स-रे सुविधा को बहाल करना चाहिए।
जोगेंद्रपाल, बिरहीकलां

- जिला के सबसे बड़े अस्पताल में भी स्टाफ पूरा नहीं है। सुबह एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल आई थी और यहां आकर पता चला कि पिछले एक सप्ताह से सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा बंद है। अब बाहर निजी केंद्र पर जाकर एक्स-रे करवाऊंगी।
सुशीला देवी, पटोदी

- घर की आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण ही लोग सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं। ऐसे में अगर अब एक्स-रे बाहर करवाना पड़ेगा तो यहां आने का कोई फायदा नहीं। मरीजों की परेशानियों पर सरकार और विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।

धर्मबीर सिंह, रूदड़ोल



रेडियोग्राफर का तबादला होने के चलते एक्स-रे सुविधा बंद है। हमने डिमांड मुख्यालय भेज दी है और रेडियोग्राफर की तैनाती होते ही एक्स-रे सुविधा दोबारा से शुरू करवा दी जाएगी।
डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed