फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestler Mahavir Phogat came out in support of the questions raised by Vinesh Phogat

गोंडा नहीं, दिल्ली हो अखाड़ा: महावीर फोगाट ने उठाई पारदर्शिता और सुविधाओं की मांग, विनेश के समर्थन में आए ताऊ

Tue, 05 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Tue, 05 May 2026 03:00 AM IST
सार

पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि यह टूर्नामेंट गोंडा के कॉलेज के बजाय दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में स्थित विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्टेडियम में होना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में भी आसानी हो और प्रतियोगिता की पारदर्शिता भी बनी रहे।

विज्ञापन
Wrestler Mahavir Phogat came out in support of the questions raised by Vinesh Phogat
पहलवान महावीर फोगाट। - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपियन पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट की ओर से गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर उठाए गए सवालों पर उनके ताऊ और द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महावीर फोगाट भी समर्थन में उतरे हैं। पहलवान महावीर ने सोमवार को एक मीडिया एजेंसी को दिए बयान में कहा कि खिलाड़ियों के लंबे समय तक किए गए आंदोलन के बावजूद भारतीय कुश्ती महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। महासंघ के मौजूदा अध्यक्ष कठपुतली के तौर पर हैं बृजभूषण शरण सिंह जैसा कहते हैं वैसा ही वे करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ खींचतान के चलते इस टूर्नामेंट में विनेश, संगीता और बजरंग पूनिया पर अपने अनुसार कोच लगाने और अपने अनुसार ही निर्णय देने की संभावना है। ऐसे में सरकार और खेल मंत्री को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि यह टूर्नामेंट गोंडा के कॉलेज के बजाय दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में स्थित विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्टेडियम में होना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में भी आसानी हो और प्रतियोगिता की पारदर्शिता भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को उनका हक मिले और अच्छे कोच मिलेंगे तो देश के लिए पदकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed