फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestler Jitendra defeated Aman and won the first number wrestling

पहलवान जितेंद्र ने अमन को हराकर जीती पहले नंबर की कुश्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Jitendra defeated Aman and won the first number wrestling
झोझूकलां। राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम समापन हुआ। जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान जितेंद्र ने जयबीर अखाड़ा के पहलवान अमन को हराकर पहले नंबर की कुश्ती जीती। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में रोचक मुकाबले देखने को मिले। स्पर्धा के समापन पर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे नंबर की कुश्ती जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान प्रतीक और जयबीर अखाड़ा के पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। इसी प्रकार वजीर गोधड़ी व विरेंद्र अखाड़ा के पहलवान सचिन और राकेश गोधड़ी व विरेंद्र अखाड़ा के पहलवान शेखर के बीच हुए मुकाबले भी बराबरी पर छूटे। इसी प्रकार लड़कियों में पहली कुश्ती महाबीर फौगाट एकेडमी की पहलवान रीना और कृष्ण अखाड़ा खानपुर की पहलवान अंजलि के बीच हुई और यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

स्पर्धा में पहलवान रामधन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। स्पर्धा के समापन पर अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान रीना, रजनीता व नेहा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर सिंह फौगाट, आचार्य देवी सिंह, शिवकुमार, होशियार सिंह, ज्योति, प्रीति, मेजर ध्यानचंद अवॉर्डी विकास, सज्जन सिंह, जोरावर सिंह, सतीश को भी सम्मानित किया गया। स्पर्धा के समापन पर कमेटी सदस्य सुरेश, सत्यबीर, पिंटू ठेकेदार, राजकुमार, बबलू, अजय नंबरदार, संजय, अशोक बंटी, राजेश सांगवान व गुरमीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed